MP CRIME: क्राइम ब्रांच के TI के घर चोर धावा

mp-crime-thieves-raid-crime-branch-tis-house

MP CRIME: क्राइम ब्रांच के TI के घर चोर धावा

mp crime क्राइम ब्रांच के ti के घर चोर धावा

लाखों का सामान और कैश लेकर भाग चोर

CCTV में कैद चोर की करतूत

MP CRIME: भोपाल क्राइम ब्रांच के टीआई अशोक मरावी के सरकारी आवास में चोरी हो गई। एक लाख रुपए कैश, सोने की चेन और अंगूठी चोरी गई है। घटना बुधवार दोपहर की है। पूरी वारदात को महज 5 मिनट में अंजाम दिया गया। अकेला बदमाश घर में दाखिल हुआ और बजे सामान चोरी कर बाहर निकल गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आता-जाता दिखा है। हबीबगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP CRIME: टीआई अशोक मरावी के घर चोरी

घटना बुधवार दोपहर की है। पूरी वारदात को महज 5 मिनट में अंजाम दिया गया। अकेला बदमाश घर में दाखिल हुआ और बजे सामान चोरी कर बाहर निकल गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आता-जाता दिखा है। चोर ने रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है टीआई के घर एक डॉग भी है। उसे स्टोर रूम में बंद करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।

MP CRIME: बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे टीआई

घटना के समय अशोक मरावी क्राइम ब्रांच ऑफिस में थे। उनकी पत्नी किरण पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में पदस्थ हैं। वे सुबह ही पीटीआरआई स्थित कार्यालय निकल गई थीं। बेटा स्कूल गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। इस बीच बदमाश ने वारदात की। टीआई दोपहर में बेटे को स्कूल से घर छोड़ने आए, तब चोरी का पता चला।

MP CRIME: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

बदमाश रॉड लेकर पहुंचा था। उसने इसी के जरिए दरवाजे पर ताला तोड़ने का प्रयास किया, तो कुंडी सहित लॉक बाहर आ गया। फुटेज में दिख रहे बदमाश की उम्र 35 से 40 साल के आसपास बताई जा रही है। फुटेज में उसका चेहरा नजर आया है। पुलिस की टीमें भागने वाला रूट को ट्रेस कर रही हैं। एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। हबीबगंज थाना सहित क्राइम ब्रांच की टीमें बदमाश की तलाश में लगी हुई हैं।

MP CRIME: सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

6 नंबर के पास टीआई के जिस घर में चोरी हुई, वहां सरकारी आवास हैं। अधिकतर आवास में सरकारी अधिकारी रहते हैं। ऐसे इलाके में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है। चोर ने जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, पुलिस को शक है कि उसे पहले से पता था कि घर पर कोई नहीं है।

संबंधित सामग्री

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

राज्य

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी, विशेष श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।