MP CM today Schedule: प्रदेश के मुखिया का रीवा,सिंगरौली और दौरा,विकास कार्यों की...

mp-cm-visit-rewa-singrauli-anuppur-2025

MP CM today Schedule: प्रदेश के मुखिया का रीवा,सिंगरौली और दौरा,विकास कार्यों की सौगात और छात्र प्रोत्साहन योजनाएं

mp cm today schedule प्रदेश के मुखिया का रीवासिंगरौली और दौराविकास कार्यों की सौगात और छात्र प्रोत्साहन योजनाएं

प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए

MP CM today Schedule: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' के तहत 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 25 हजार रुपए की राशि प्रदान करेंगे। सुबह 10:30 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में छात्रों को संबोधित करेंगे और उनके खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

रीवा और सिंगरौली में विकास कार्यों की शुरुआत

मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर सिंगरौली जिले के सरई हेलीपैड पहुंचकर महिला सशक्तिकरण एवं आदिवासी गौरव सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वह स्थानीय अस्पताल का भूमिपूजन भी करेंगे, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

अनूपपुर में हरित अभियान और कोचिंग संस्थान का उद्घाटन


डॉ. यादव दोपहर 3:45 बजे अनूपपुर के कोतमा पहुंचेंगे, जहां वे अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। इसके बाद अनूपपुर में NEET और JEE की कोचिंग संस्थान का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

अमरकंटक में राम-सेतु ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री अमरकंटक में राम-सेतु ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। यह ब्रिज क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देगा और आने वाले समय में पर्यटन विकास में सहायक सिद्ध होगा।

भोपाल में BJP प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह

MP CM today Schedule: शाम 4 बजे भोपाल के रविन्द्र भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।