Mp cm ghoshna: एमपी के मुखिया ने किया बड़ा ऐलान, अंगदान और देहदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान

mp-cm-mohan-yadav-announces-government-honor-for-organ-and-body-donors

Mp cm ghoshna: एमपी के मुखिया ने किया बड़ा ऐलान, अंगदान और देहदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान

mp cm ghoshna एमपी के मुखिया ने किया बड़ा ऐलान अंगदान और देहदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान

अंग प्रत्यारोपण के लिए खोला जाएगा संस्थान-सीएम

Mp cm ghoshna:  खबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से है जहां प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब अंगदान और देहदान करने वाले व्यक्तियों को राजकीय सम्मान मिलेगा। बतादें यह फैसला सरकार ने अंगदान और देहदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया है। इसके अलावा, प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण के लिए एक संस्थान भी खोला जाएगा।

सीएम ने एम्स के डॉक्टरों की तारीफ की

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैंने हाल ही में मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात की। वह काफी खुश थे। भोपाल के AIIMS के डॉक्टरों ने शानदार कार्य किया है। अंगदान करना एक महान कार्य है  और इसका आज के समय में बड़ा फायदा देखा जा सकता है।अंगदान और देहदान को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अंगदान और देहदान दोनों ही मानवता की सेवा के महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिनसे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है और उनका जीवन सुधारा जा सकता है।

अंगदान का मतलब

अंगदान का मतलब है किसी व्यक्ति द्वारा अपने अंगों को मरणोत्तर या जीवित अवस्था में दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना। इससे किडनी, दिल, जिगर, फेफड़े, आंखें आदि अंगों को किसी ऐसे व्यक्ति को मिलते हैं जिन्हें इनकी आवश्यकता होती है। मरणोत्तर अंगदान के लिए व्यक्ति का निधन होना जरूरी है, जबकि जीवित व्यक्ति से भी किडनी या अंग का हिस्सा दान किया जा सकता है।

देहदान का मतलब

देहदान का मतलब है किसी व्यक्ति का अपने मृत शरीर को चिकित्सा शिक्षा, शोध और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए दान करना। इस दान के माध्यम से मेडिकल छात्रों को शरीर पर अध्ययन करने का मौका मिलता है, जिससे उनके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होती है। देहदान से वैज्ञानिक अनुसंधान और चिकित्सा प्रक्रियाओं में मदद मिलती है, और यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। watch now: CM Mohan,MP के 7,800 छात्रों को मिली मुफ्त स्कूटी Mp cm ghoshna: सीएम यादव ने इस कदम को समाज के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे जीवन की अनमोलता को समझने में मदद मिलेगी। read more: छेड़छाड़ से बचने के लिए दमोह में दो छात्राएं चलती बस से कूदी, दोनों घायल

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।