Mohan Yadav meeting: CM मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश

mohan-yadav-meeting-cm-mohan-yadav-gave-strict-instructions

Mohan Yadav meeting: CM मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश

By:

Ranu

mohan yadav meeting cm मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश

रोजगार के लिए तैयार करे प्लान

Mohan Yadav meeting: मध्यप्रदेश सीएम डॉ यादव ने विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि कंजर, सांसी, पारधी तथा अन्य समुदायों के युवाओं और अगली पीढ़ी को शिक्षा, उद्यमिता और विकास से जोड़ने के लिए शासकीय प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं को भी पहल करने के लिए प्रेरित किया जाए. पुलिस, होमगार्ड तथा सुरक्षा संबंधी सेवाओं में चयन के लिए इन समुदायों के युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए.

Read More- Bageshwar Dham से लौट रहे राजस्थान के 4 लोगों की मौत

जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया का करे सरलीकरण

सीएम डॉ मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था का सरलीकरण करने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था को भी जन-सुलभ बनाया जाए. इसके साथ ही CM मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावासों में मैस का संचालन आरंभ करने तथा बालिका छात्रावासों की सुरक्षा के लिए बाउण्ड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए.

Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन

छात्रावासों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश

सीएम मोहन यादव ने कहा कि छात्रावासों में सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे. उन्होंने वर्ष 2024-25 में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति  भुगतान के लिए वर्तमान बजट प्रावधान के अतिरिक्त 560 करोड़ रूपए बजट के साथ ही छात्रवृत्ति के लिए पृथक पोर्टल को भी स्वीकृति प्रदान की.

Mohan Yadav meeting: रोजगार के लिए तैयार करे प्लान

सीएम डॉ यादव ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है, उनकी शाला में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं. उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के अंतर्गत लाभान्वित हुए विद्यार्थियों के प्रदेश को योगदान का भी आंकलन किया जाए.इसके साथ ही सरदार पटेल रोजगार प्रशिक्षण योजना और पिछड़ा वर्ग के परम्परागत व्यवसायों पर आधारित उत्कृष्टता केन्द्रों की स्थापना में बाजार की मांग के अनुरूप व्यवसायों और उत्पादों पर फोकस किया जाए. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्प-संख्यक उद्यम एवं स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत गतिविधियों को विस्तार देने की आवश्यकता बताई.

संबंधित सामग्री

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

राज्य

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में जन-जागरूकता कार्यक्रम 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' की शुरुआत की, जिसमें नशा मुक्ति के दिशा में कठोर कदम उठाने की बात कही गई।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिससे पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।