ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का प्रहार: देश को बताई रणनीति

modi-trump-us-tariffs-swadeshi-india-make-in-india

ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का प्रहार: देश को बताई रणनीति

ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का प्रहार देश को बताई रणनीति

 पीएम ने कहा-अब खरीदेंगे वही, जिसमें भारतीय का पसीना बहा हो   अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाए जाने की धमकी के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में जनसभा के दौरान मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।
उन्होंने कहा:
अब हम उन वस्तुओं को खरीदेंगे, जिसमें किसी भारतीय का पसीना बहा हो।
यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि स्वदेशी आंदोलन की पुनर्परिभाषा थी। modi trump us tariffs swadeshi india make in india

ट्रंप की 'डेड इकोनॉमी' टिप्पणी पर प्रतिक्रिया

हाल ही में ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को Dead Economy करार दिया था। इस पर सीधे टिप्पणी किए बिना पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता का मंत्र देते हुए कहा,
“यह सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं है, यह आत्मसम्मान का प्रश्न है।
मोदी का यह रुख साफ करता है कि भारत अब वैश्विक दबाव में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों को आधार बनाकर अपने निर्णय लेगा।

‘स्वदेशी आंदोलन’ को नया रूप देने की बात

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘स्वदेशी का संकल्प’ लेने की अपील करते हुए कहा कि दुकानदार स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, ग्राहक विदेशी सामान की जगह देशी विकल्प चुनें युवा ‘मेक इन इंडिया’ को केवल नारा नहीं, व्यवहार बनाएं, “यह सिर्फ मोदी का आग्रह नहीं है, यह हर भारतीय का कर्तव्य है।

आत्मनिर्भरता बनाम वैश्विक दबाव

पीएम मोदी ने वैश्विक अस्थिरता की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुनिया अपने हितों की रक्षा कर रही है. ऐसे में भारत को MSMEs, किसानों, स्टार्टअप्स और युवा प्रतिभाओं के लिए नीतिगत संरक्षण देना होगा. ऊर्जा, सुरक्षा और रोजगार – भारत अब इन्हें बाहरी देशों पर छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकता । आर्थिक आत्मनिर्भरता अब देश की सुरक्षा और सम्मान का हिस्सा है।

विपक्ष और उद्योग जगत से सहयोग की अपील

प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दलों और कॉरपोरेट्स से राजनीतिक मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा:
“यह समय भारत को बनाने का है, और इसमें हर विचारधारा के लोगों को भागीदार बनना होगा।

 ट्रंप की टैरिफ धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से सस्ते तेल की खरीद को लेकर नाखुशी जताई थी और बदले में भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ की धमकी दी थी। उनका आरोप था कि भारत, रूस के साथ व्यापार कर अमेरिका की यूक्रेन नीति को कमजोर कर रहा है। भारत सरकार ने साफ किया कि तेल खरीदने का निर्णय बाज़ार और ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है, किसी राजनीतिक दबाव पर नहीं।

 ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की ओर भारत का कदम

भारत अब स्पष्ट कर चुका है कि ट्रंप का टैरिफ मॉडल उसे नहीं डिगा सकता। पीएम मोदी का स्वदेशी पर दिया गया जोर, केवल एक जवाब नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक रणनीति है जो भारत को ‘उपभोक्ता से उत्पादक’ बनने की ओर ले जाएगी।
अब हर भारतवासी को तय करना है हम टैरिफ झेलेंगे, या खुद को सक्षम बनाएंगे।
Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।