मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या, सीने में गोली मारी

mirzapur-lawyer-murder-shot-dead-broad-daylight

मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या, सीने में गोली मारी

मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या सीने में गोली मारी

Lawyer shot in Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वरिष्ठ वकील और ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2 हमलावर बाइक से आए। वकील को रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। 

[caption id="attachment_146557" align="alignnone" width="1287"]मृतक वकील राजीव सिंह मृतक वकील राजीव सिंह[/caption]

CCTV में कैद हुई वारदात

गोली लगते ही खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। वकील का नाम राजीव सिंह (45) है। वकील की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। मृतक खुद भी 2 बार प्रधान रह चुके थे। वारदात के बाद भागते वक्त हमलावरों की बाइक बंद हो गई थी। लोग उन्हें पकड़ने दौड़े तो उन्होंने लोगों पर भी तमंचा तान दिया। जिससे डरकर लोग पीछे हट गए। घटना जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा मोहल्ले में हुई।

[caption id="attachment_146558" align="alignnone" width="1297"]CCTV में कैद हुई घटना CCTV में कैद हुई घटना[/caption]

Lawyer shot in Mirzapur: चुनावी रंजिश

SP अपर्णा रजत कौशिक ने बताया- चुनावी रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई है। मृतक राजीव की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। हमलावर की पहचान हो गई है। वह भी मृतक के गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। 7 महीने पहले भी हमलावर ने वकील के साथ मारपीट की थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। और उसकी तलाश जारी है। 

[caption id="attachment_146559" align="alignnone" width="1329"]फूट-फूटकर रोती पत्नी और बेटा फूट-फूटकर रोती पत्नी और बेटा[/caption]

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

एसपी ने बताया- राजीव सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी बदमाश हत्या करके फरार हो गए। आसपास के लोग वकील को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

14 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

14 जुलाई 2026 राशिफल

14 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा, धन लाभ और स्वास्थ्य..

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

राज्य

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद, प्रतिवेदन के दूसरे खंड में है विधेयक का प्रारूप, अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा 

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

राज्य

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

धोनी बनेंगे CSK के मेंटर? स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद टीम छोड़ी, कप्तान की भी तलाश

देश-विदेश

धोनी बनेंगे CSK के मेंटर? स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद टीम छोड़ी, कप्तान की भी तलाश

CSK ने अपने लंबे समय के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा दिया है। फ्रेंचाइजी अब नए कोच की तलाश में है, और MS धोनी कोच बन सकते हैं।

चढ़ावा चोरी के बीच राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी! जानिए क्या-क्या मांगी गईं योग्यताएं 

राज्य

चढ़ावा चोरी के बीच राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी! जानिए क्या-क्या मांगी गईं योग्यताएं 

अयोध्या के राम मंदिर में CEO पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पद के लिए विशेष योग्यताएं और अनुभव आवश्यक हैं।