वंदे भारत ट्रैन की दुनिया हुई दीवानी, खरीदना चाहते हैं कई देश

many-countries-want-to-buy-vande-bharat-train

वंदे भारत ट्रैन की दुनिया हुई दीवानी, खरीदना चाहते हैं कई देश

वंदे भारत ट्रैन की दुनिया हुई दीवानी खरीदना चाहते हैं कई देश

कम लागत - बेहतर डिजाइन, 52 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड  

चिली, कनाडा, मलेशिया जैसे देशों ने भारत से वंदे भारत ट्रेन खरीदने में रुचि दिखाई है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी कीमत है। वंदे भारत में 120 से 130 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसी तरह की ट्रेनों की लागत 160-180 करोड़ रुपये है।

अगर स्पीड की बात करें तो वंदे भारत आगे है। वंदे भारत 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से केवल 52 सेकंड का समय लेती है। जापान की बुलेट ट्रेन को इसके लिए 54 सेकंड का समय लगता है। वंदे भारत का डिजाइन भी विदेशी ट्रेनों से बेहतर है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह प्लेन से सौ गुना कम आवाज करता है और ईंधन की खपत भी बहुत कम होती है। भारतीय रेलवे अपने ट्रैक नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है।

वंदे भारत ट्रेनों को पहली बार 15 फरवरी, 2019 को मेक इन इंडिया योजना के तहत लॉन्च किया गया था। इस समय देश में 102 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। वंदे भारत रेल मार्ग देश के 280 से अधिक जिलों को जोड़ता है।

Vande Bharat Train: छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 31,000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक जोड़े गए हैं। 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा ट्रैक जोड़े जाने हैं। वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन पर काम तेज गति से चल रहा है।

सुरक्षा के लिए रेलवे देशभर में ऑटोमेटिक ट्रेन सेफ्टी सिस्टम कवर पर खास ध्यान दे रहा है। यह लगभग 40 हजार किलोमीटर के नेटवर्क को कवर करेगा। इसे 10000 इंजन में लगाया जाएगा। यह एक सुरक्षित और कम लागत वाली प्रमाणित सुरक्षा प्रणाली है। कवर अप्लाई करने के बाद रेल दुर्घटनाओं में 80% तक की कमी आ सकती है।  

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।