MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका

madhya-pradesh-heavy-rain-alert-flood-warning-2025

MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका

mp heavy rain alert मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका

मानसून की जबरदस्त दस्तक, 19 जिलों में रेड अलर्ट

MP Heavy Rain Alert:  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जुलाई को प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट खासतौर पर पूर्वी और मध्य क्षेत्रों के लिए है, जहां बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

 निम्न दबाव का क्षेत्र बना भारी बारिश की वजह

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल से बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ चुका है। इसका असर 11 से 14 जुलाई के बीच देखने को मिलेगा, जब कई इलाकों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

अलर्ट वाले जिलों की सूची जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, पन्ना, दमोह, विदिशा, रायसेन, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली और डिंडोरी शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। read more:  प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पत्नी संग बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल,लिया आशीर्वाद

बाढ़ जैसे हालात, नर्मदा के किनारे बढ़ा जलस्तर

लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंडला, जबलपुर और नरसिंहपुर में नदियों का पानी पुल-पुलियों के ऊपर से बह रहा है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खासकर नर्मदा नदी के किनारे बसे इलाकों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

खेती को फायदा, लेकिन जानमाल का खतरा बरकरार

MP Heavy Rain Alert: हालांकि सामान्य से 74% अधिक वर्षा के कारण खेती को इस बार अच्छा लाभ होने की उम्मीद है, लेकिन जलभराव और बाढ़ की वजह से ग्रामीण इलाकों में फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, निचले इलाकों से दूर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। read more: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन-दिल्ली दौरा आज, कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल  

संबंधित सामग्री

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े आतंकी गतिविधियों में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। हथियार और मोबाइल भी बरामद।

करोड़ों की लागत, पहली बारिश में जलभराव! भोपाल के अटल भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

करोड़ों की लागत, पहली बारिश में जलभराव! भोपाल के अटल भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में नगर निगम के नए मुख्यालय अटल भवन में पहली बारिश के दौरान ही जलभराव की समस्या देखने को मिली, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट से सुक्खू सरकार को झटका, पंचायतों को समय से पहले भंग करने के फैसले पर अंतरिम रोक

राज्य

हिमाचल हाईकोर्ट से सुक्खू सरकार को झटका, पंचायतों को समय से पहले भंग करने के फैसले पर अंतरिम रोक

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लाहौल-स्पीति और चंबा जिले की पंचायतों के भंग करने पर रोक लगाई, वर्तमान प्रतिनिधियों को पदों पर बने रहने की अनुमति दी।

झारखण्ड सीएम सोरेन ने भरा वोटर सत्यापन फॉर्म, राज्य के मतदाताओं से समय पर SIR प्रक्रिया पूरी करने की अपील

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन ने भरा वोटर सत्यापन फॉर्म, राज्य के मतदाताओं से समय पर SIR प्रक्रिया पूरी करने की अपील

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से समय पर जानकारी सत्यापित कराने की अपील की।

12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, MP में आंगनबाड़ी के 2518 पदों पर भर्ती शुरू

राज्य

12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, MP में आंगनबाड़ी के 2518 पदों पर भर्ती शुरू

मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी के 2518 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।