Madhya Pradesh CM: सीएम डॉ. मोहन यादव रखेंगे जबलपुर में आधुनिक सांदीपनि विद्यालय...

madhya-pradesh-cm

Madhya Pradesh CM: सीएम डॉ. मोहन यादव रखेंगे जबलपुर में आधुनिक सांदीपनि विद्यालय की नींव,27 करोड़ 84 लाख की लागत से बनेगा भवन

madhya pradesh cm सीएम डॉ मोहन यादव रखेंगे जबलपुर में आधुनिक सांदीपनि विद्यालय की नींव27 करोड़ 84 लाख की लागत से बनेगा भवन

Madhya Pradesh CM: भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

खबर एमपी के जबलपुर से है जहां आईटी पार्क, बरगी हिल्स में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) की नींव रखेंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह एवं स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। यह विद्यालय जबलपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। [caption id="attachment_81483" align="alignnone" width="300"]Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh CM[/caption]

27.84 करोड़ की लागत से बनेगा चार मंजिला भवन

Madhya Pradesh CM: सांदीपनि विद्यालय भवन का निर्माण 27 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। यह चार मंजिला भवन भूतल सहित कुल 13,666.80 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा। इसके निर्माण के लिए मध्यप्रदेश भवन विकास निगम को निर्माण एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्कूल

Madhya Pradesh CM:  यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें 57 क्लासरूम, भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं शामिल होंगी। साथ ही, एक उच्चस्तरीय लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। यह विद्यालय किंडरगार्टन से लेकर हायर सेकेंडरी तक के लगभग 1,960 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करेगा।

खेल और बहुउद्देशीय गतिविधियों की व्यवस्था

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए 200 मीटर रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और खो-खो कोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मिड-डे मील के लिए विशेष भवन और एक बहुउद्देशीय हॉल की भी व्यवस्था की जाएगी।

Madhya Pradesh CM:  300 विद्यार्थियों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम

शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी जोर देते हुए विद्यालय परिसर में 300 विद्यार्थियों की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। यह ऑडिटोरियम छात्रों की प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेमिनारों के लिए उपयोगी होगा।

संबंधित सामग्री

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।