दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का किया वितरण

madhya-pradesh-big-news-update-today

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का किया वितरण

By:

Ranu

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का किया वितरण

Reporter:- सोनू सक्सेना

बैरसिया। दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंगों का वितरण और दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का वितरण करने के लिए शुक्रवार को बैरसिया के व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद और जिनके प्रयास से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, यंत्र, प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। बैरसिया क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि आपकी वजह से किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो इससे बड़ा सुख और कोई नहीं है। आज इन दिव्यांगजनों के चेहरे की मुस्कान देखकर लग रहा है,कि यदि वास्तव में कोई सबसे ज्यादा जरूरी काम था तो वह दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही था। उन्होंने कहा कि हम इससे पूर्व भी एक बड़ा शिविर लगा कर मेडिकल बोर्ड से परीक्षण करा कर प्रमाण-पत्र और कृत्रिम अंगों का वितरण करा चुके है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से वंचित न रहे,जो दिव्यांग वंचित रह गए, उनके लिये हम लगातार ऐसे शिविर आयोजित करते रहेंगे।

बैटरी ट्राईसाइकिल मिलते ही दिव्यंगों के खिले चेहरे

कार्यक्रम में जिन दिव्यांगजनों को मोटराइज सायकिल मिली उनके चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान थी। कुछ दिनों पूर्व दिव्यांगता परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड और कृत्रिम अंगों की नाप लेने के लिये सिविल अस्पताल में शिविर लगाया गया था। उस शिविर के बाद यंत्र और प्रमाण-पत्र वितरण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें में पात्र 167 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरित किये गए, इसके साथ ही मोटराइज सायकिल के लिए 42 दिव्यांगजनों के आवेदन आये थे, इसमें 21 पत्रों को मोटराइज सायकिल का वितरण किया गया। इसके अलावा 9 दिव्यंगों को कृत्रिम अंग, 6 दिव्यंगों को ट्राईसाइकिल, 4 दिव्यंगों को व्हीलचेयर, और 20 दिव्यंगों को वैशाखियों का वितरण किया गया।

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।