Love Jihad awareness school Bhopal: भोपाल में लव जिहाद से बचने के लिए शुरू की गई पाठशाला

love-jihad-awareness-school-bhopal

Love Jihad awareness school Bhopal: भोपाल में लव जिहाद से बचने के लिए शुरू की गई पाठशाला

love jihad awareness school bhopal भोपाल में लव जिहाद से बचने के लिए शुरू की गई पाठशाला

विशेष पहल, हर एकादशी को जागरूकता सत्र Love Jihad awareness school Bhopal: खबर राजधानी भोपाल से है जहां भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर और खाटू श्याम मंदिर में संस्कृति बचाओ मंच द्वारा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हर एकादशी को विशेष पाठशाला का आयोजन किया जाता है जिसमें महिलाओं और युवतियों को सजग रहने की सलाह दी जाती है। [caption id="attachment_78753" align="alignnone" width="300"]Love Jihad awareness school Bhopal: Love Jihad awareness school Bhopal:[/caption]

पंडित चंद्रशेखर तिवारी की अगुवाई में कार्यक्रम

इस पहल की अगुवाई मंदिर व्यवस्थापक और मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी कर रहे हैं। वह स्वयं हर एकादशी को उपस्थित होकर बहन-बेटियों को लव जिहाद से जुड़ी चेतावनियां और आत्मरक्षा के उपाय बताते हैं।

माताओं और पिता को भी किया जाता है जागरूक

इस सत्र में केवल युवतियों ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता को भी आमंत्रित किया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि किस प्रकार की परिस्थितियों में उनकी बेटियाँ फंस सकती हैं और किस तरह उन्हें सतर्क रहना चाहिए। read more:BARWANI FIRE NEWS: कलेक्टर बंगले के सामने अज्ञात कारणों से लगी खंभे पर लगी… स्थानीय लोग हो रहे परेशान

सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर

पाठशाला में उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा की प्राथमिक जानकारी दी जाती है, जिसमें व्यवहारिक जीवन में सतर्कता, मोबाइल और सोशल मीडिया की सावधानीपूर्वक उपयोग, और आपात स्थिति में संपर्क साधनों पर चर्चा की जाती है।

 मजबूत होती सहभागिता

इस अभियान को स्थानीय समाज का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हर एकादशी को 2000 से 2500 लोग इस पाठशाला में हिस्सा लेते हैं, जिनमें 500 से 700 महिलाएँ शामिल होती हैं। इस भागीदारी से पता चलता है कि समाज में इस मुद्दे को लेकर चिंता और सजगता दोनों बढ़ रही है।

मंदिरों की भूमिका पर बल

[caption id="attachment_78755" align="alignnone" width="300"]Love Jihad awareness school Bhopal: Love Jihad awareness school Bhopal:[/caption] चंद्रशेखर तिवारी का मानना है कि धर्मस्थलों को केवल पूजा का केंद्र न मानकर समाज के सांस्कृतिक और नैतिक उत्थान का माध्यम भी बनना चाहिए। उनका कहना है कि मठ, मंदिर, और धर्मगुरुओं को सनातन धर्म की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

एक सामाजिक चेतना की शुरुआत

Love Jihad awareness school Bhopal: संस्कृति बचाओ मंच की यह पहल केवल एक पाठशाला नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का रूप ले चुकी है। यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता फैला रहा है, बल्कि बहन-बेटियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव भी पैदा कर रहा है। इससे प्रेरणा लेकर अन्य स्थानों पर भी ऐसे अभियान शुरू करने की आवश्यकता है। read more: BHOPAL LOVE JIHAD: लव जिहाद में एक और नया खुलासा,5 वीं पीड़िता आई सामने

 

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।