opposition protest loksabha: लोकसभा ठप: विपक्ष के हंगामे से कल तक स्थगित हुई कार...

loksabha-adjourned-opposition-protest-pm-modi-speech-delayed

opposition protest loksabha: लोकसभा ठप: विपक्ष के हंगामे से कल तक स्थगित हुई कार्यवाही; पीएम मोदी का संबोधन टला

opposition protest loksabha लोकसभा ठप विपक्ष के हंगामे से कल तक स्थगित हुई कार्यवाही पीएम मोदी का संबोधन टला

opposition protest loksabha: नई दिल्ली. बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते संसद का कामकाज लगभग ठप ही रहा. दिनभर में चार बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और आखिरकार शाम करीब 5 बजे सदन को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, हंगामे का सीधा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर भी पड़ा. उन्हें आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलना था, लेकिन हालात ऐसे बने कि उनका संबोधन टालना पड़ा

opposition protest loksabha: सुबह से ही नहीं चल पाया सदन

लोकसभा की कार्यवाही सुबह शुरू होते ही विपक्षी सांसद अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर हंगामा करने लगे. नारेबाजी, तख्तियां और चेयर की ओर पेपर उछाले जाने से हालात बिगड़ते चले गए.

opposition protest loksabha: सिर्फ 5 मिनट चला सदन

सुबह सदन महज 5 मिनट ही चल सका और फिर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. दोपहर 12 बजे दोबारा बैठक शुरू हुई, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था. इसके बाद सदन को 2 बजे तक टाल दिया गया, दोपहर 2 बजे जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो महज 8 मिनट में ही फिर से स्थगन करना पड़ा. शाम 5 बजे आखिरी कोशिश भी नाकाम रही और अंततः लोकसभा को गुरुवार तक स्थगित करना पड़ा

स्पीकर के ऑफिस तक पहुंचा विवाद

हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में भी माहौल गरमा गया. विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच तीखी बहस हुई. सामने आए एक वीडियो में विपक्ष की एक महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू से बहस करती नजर आ रही हैं, इस घटनाक्रम ने संसद के भीतर और बाहर सियासी तापमान और बढ़ा दिया

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स सदन में दिखाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन किताबों में कांग्रेस और गांधी परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है, उन्होंने जिन किताबों का हवाला दिया उनमें एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और बोफोर्स गेट जैसी किताबें शामिल रहीं. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने फिर चेयर की ओर पेपर उछाले, Also Read-Navgrah Temple Dabra: इस शहर में बना विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ, जानिए कब है प्राण प्रतिष्ठा!
ट्रेड डील पर गोयल का बयान, विपक्ष का विरोध
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका-भारत ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के विकास के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, हालांकि गोयल के भाषण के दौरान भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. ‘LoP को बोलने दो’, ‘सरेंडर मोदी’ और ‘डरता है नरेंद्र मोदी’ जैसे नारे सदन में गूंजते रहे, जिसके चलते कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही Also Read-उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग
सस्पेंड सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन
लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे और तस्वीरें लगी थीं, इन सांसदों को एक दिन पहले चेयर की तरफ पेपर उछालने के आरोप में पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था. विपक्ष का कहना है कि सरकार सवालों से भाग रही है, जबकि सत्ता पक्ष का आरोप है कि विपक्ष जानबूझकर सदन नहीं चलने दे रहा क सियासी शोर थमेगा या फिर संसद में फिर वही हालात देखने को मिलेंगे.

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।