पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर पर लोकायुक्त का छापा:

lokayukta-raids-the-house-of-former-rto-constable-saurabh-sharma

पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर पर लोकायुक्त का छापा:

पूर्व rto कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर पर लोकायुक्त का छापा

 40 किलो चांदी और लाखों रुपये की नकदी बरामद

BHOPAL CRIME NEWS: लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर पर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान टीम को 20 लाख रुपये नकद सोने-चांदी की ज्वेलरी, संपत्ति के कागजात और 40 किलो चांदी बरामद हुई। सौरभ शर्मा पर ट्रांसपोर्ट नाकों पर पोस्टिंग के लिए दलाली लेने का आरोप है और इस मामले में उनके दोस्त चिन्तन सिंह गौर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

सौरभ शर्मा ने साल भर पहले लिया था वीआरएस

BHOPAL CRIME NEWS: सौरभ शर्मा ने एक साल पहले वीआरएस लेकर रियल एस्टेट व्यवसाय शुरू किया था। आरोप है कि उन्होंने अपनी 12 साल की नौकरी के दौरान अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई। लोकायुक्त को उनके होटल और स्कूल में निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं। सौरभ की शुरूआत अनुकंपा नियुक्ति से आरटीओ में हुई थी लेकिन समय के साथ उनके लाइफस्टाइल में भारी बदलाव आया जिससे विभाग और अन्य संस्थाओं में उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुईं।

पूरे मामले की जांच जारी है

BHOPAL CRIME NEWS: वर्तमान में सौरभ शर्मा दुबई में रह रहे हैं जबकि उनके घर पर उनकी मां और नौकर मौजूद थे। लोकायुक्त ने उनकी संपत्तियों के सबूत भोपाल और अन्य जिलों में भी जुटाए हैं। उनके होटल और स्कूल में किए गए निवेश के कारण उनकी जांच अब तेज हो गई है।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।