Liverpool Beat Galatasaray: लिवरपूल ने गैलाटसराय को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह!

liverpool-beat-galatasaray-champions-league-salah-50-goals

Liverpool Beat Galatasaray: लिवरपूल ने गैलाटसराय को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह!

liverpool beat galatasaray लिवरपूल ने गैलाटसराय को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Liverpool Beat Galatasaray: लिवरपूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गैलेटसाराय को 4-0 से हराकर UEFA चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ लिवरपूल ने दो मैचों के कुल स्कोर में 4-1 से बढ़त हासिल की।

बता दें कि, पहले लेग में गैलेटसाराय ने 1-0 से जीत हासिल की थी, लेकिन एनफील्ड में लिवरपूल ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

2022 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में एंट्री

2022 के बाद लिवरपूल ने पहली बार चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। घरेलू मैदान एनफील्ड पर टीम का प्रदर्शन बेहद आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा रहा।

Mohamed Salah ने रचा इतिहास

इस मुकाबले के हीरो एक बार फिर मोहम्मद सलाह रहे। उन्होंने मैच में एक गोल और एक असिस्ट किया। हालांकि, उन्होंने शुरुआत में पेनल्टी मिस की, लेकिन बाद में शानदार वापसी की।

 

इस प्रदर्शन के साथ सलाह चैंपियंस लीग में 50 गोल करने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।

एंफील्ड पर शानदार रिकॉर्ड

एंफील्ड में सलाह का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने यहां 211 मैच खेले, जिसमें 140 गोल किए हैं और 61 असिस्ट दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 201 गोल में योगदान दिया है।

मैनेजर ने की तारीफ

टीम के मैनेजर Arne Slot ने सलाह की मानसिक मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि- 'पेनल्टी मिस करना कठिन पल था, लेकिन दूसरे हाफ में जिस तरह उन्होंने वापसी की, एक शानदार असिस्ट दिया और फिर अपना ट्रेडमार्क गोल किया, वह उनकी मेंटल स्ट्रेंथ को दर्शाता है।'

लिवरपूल का दबदबा, 32 शॉट्स लगाए

पूरे मैच में लिवरपूल का दबदबा देखने को मिला। टीम ने कुल 32 शॉट्स लगाए, जिनमें से 16 शॉट सीधे गोल पर थे। टीम ने शुरुआत से ही गैलेटसाराय को वापसी का कोई मौका नहीं दिया

मैच के 74वें मिनट में मोहम्मद सलाह ने हल्की चोट की आशंका के चलते खुद को सब्स्टीट्यूट करने का फैसला किया, जिससे फैंस में थोड़ी चिंता देखने को मिली।

क्वार्टर फाइनल में PSG से भिड़ंत

अब लिवरपूल का सामना क्वार्टर फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) से होगा।

लिवरपूल को उम्मीद है कि अगर वे पहले लेग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो एनफील्ड में वापसी के दौरान मैच अपने पक्ष में कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।