Lenskart Style Guide Controversy: लेंसकार्ट के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म कोड को देख भड़के फिल्ममेकर!

lenskart-style-guide-controversy-hijab-allowed-tilak-bindi-ban-boycott

Lenskart Style Guide Controversy: लेंसकार्ट के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म कोड को देख भड़के फिल्ममेकर!

lenskart style guide controversy लेंसकार्ट के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म कोड को देख भड़के फिल्ममेकर

Lenskart Style Guide Controversy: लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए जारी किए गए यूनीफॉर्म कोड के नियम पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने जमकर निकाला गुस्सा। उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लेंसकार्ट कंपनी को बायकॉट करने की अपील की है।

लेंसकार्ट पर भड़के अशोक पंडित

फिल्ममेकर में सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट के स्टाइल गाइड लाइन की फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा कि- "पीयूष बंसल अपने कर्मचारियों से कहते हैं कि हिजाब ठीक है, लेकिन बिंदी/तिलक/कलावा नहीं। लेंसकार्ट एक ऐसी कंपनी है जो हिंदू बहुल भारत में काम करती है, जहां अधिकतर कर्मचारी और उपभोक्ता हिंदू हैं। आप इस पर क्या कहेंगे? यह लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए स्टाइल गाइड का पेज 11 है। इसका लिंक यहां देख सकते हैं: scribd.com/document/90118…।"

लेंसकार्ट कंपनी पर क्यों भड़के फिल्ममेकर?

दरअसल लेंसकार्ट ने अपने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड की गाइड लाइन जारी की है। उस गाइडलाइन के मुताबिक, 'हिजाब पहनने की अनुमति है, लेकिन उसका रंग काला होना चाहिए और वह कंपनी के लोगो को कवर नहीं करना चाहिए। पगड़ी भी केवल काले रंग में ही पहनने की अनुमति दी गई है। वहीं, धार्मिक टीका, तिलक, बिंदी या स्टिकर लगाने की अनुमति नहीं है और मेहंदी लगाने पर भी रोक लगाई गई है।'

साथ ही कहा गया कि-

'किसी भी प्रकार की टोपी या हैट पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, स्टोर में ब्लू टॉर्च और स्प्रे बोतल रखना, बाल अस्त-व्यस्त होने पर हेयर नेट का उपयोग करना और टैटू छिपाने के लिए काली फिटेड टी-शर्ट पहनना अनिवार्य बताया गया है।'

कौन है अशोक पंडित?

अशोक पंडित एक जाने-माने फिल्ममेकर हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की और नुक्कड़, सर्कस तथा ‘ये जो है जिंदगी’ जैसे मशहूर शोज से किया था।

उनकी डायरेक्टर की गई पहली फिल्म ‘शीन’ थी। इसके अलावा उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई। बाद में उन्होंने ‘फिल्मी चक्कर’ का डायरेक्शन संभाला और ‘कोलगेट टॉप 10’ व ‘तेरे मेरे सपने’ जैसे लोकप्रिय शोज भी डायरेक्ट किए। साथ ही उन्होंने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ और ‘72 हूरें’ जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया है।

  Also Read- Avneet React On Plastic Surgery: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।