CM EMERGENCY MEETING: मोहन सरकार की देर रात आपात बैठक

late-night-emergency-meeting-of-mohan-government

CM EMERGENCY MEETING: मोहन सरकार की देर रात आपात बैठक

cm emergency meeting मोहन सरकार की देर रात आपात बैठक

यूका के जहरीले कचरे पर लिया बड़ा फैसला

CM EMERGENCY MEETING: राजधानी भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को पीथमपुर में जलाए जाने के व्यापक विरोध के बाद मोहन सरकार ने देर रात मंत्रियों और अधिकारियों के साथ की बैठक.जिसमें बड़ा फैसला लिया गया.

CM EMERGENCY MEETING: सीएम मोहन ने बुलाई आपात बैठक

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार देर रात यूनियन कार्बाइड के कचरे और पीथमपुर की घटना को लेकर आपात बैठक बुलाई. बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा, '' जनता का किसी भी प्रकार अहित हो, यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम ये मामला कोर्ट के सामने लाएंगे और कोर्ट के आदेश के बाद ही अब आगे बढ़ेंगे. राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है और उनकी भावनाओं की कद्र करती है. ''

CM EMERGENCY MEETING: सीएम ने जनता से की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके साथ ही पीथमपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे यूनियन कार्बाइड से जुड़ी झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही ऐसी अफवाहों को आगे बढ़ने दें. सरकार कोई भी ऐसा कदम नहीं उठा सकती, जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़े.

CM EMERGENCY MEETING: कोर्ट ने दी थी 4 जनवरी की डेडलाइन : सीएम

सीएम डॉ. यादव ने कहा, '' मध्यप्रदेश सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली सरकार है. हम हमेशा जनता के हित को लेकर आगे बढ़े हैं. यूनियन कार्बाइड के वेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और हाईकोर्ट के आदेश का हमने परिपालन किया था. कोर्ट ने इसके लिए 4 जनवरी तक कचरा निर्धारित स्थान तक पहुंचाने और 6 जनवरी को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था.'' मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जनता तक यह विषय पहुंचना चाहिए.

CM EMERGENCY MEETING: पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया FIR

मध्य प्रदेश पुलिस ने धार के पीथमपुर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 5 मामले दर्ज किए हैं, जिन्होंने अपने शहर में भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े 337 टन जहरीले कचरे के डिस्पोज करने का विरोध किया था. विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने इलाके में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया है. धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, "शांति भंग करने के आरोप में 5 लोगों पर मामले दर्ज हुए हैं. पीथमपुर के सेक्टर-1 पुलिस स्टेशन में धारा 283, 341 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं."

CM EMERGENCY MEETING: पीथमपुर में नहीं जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा?

सीएम डॉ. यादव ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा आगे नहीं जलेगा. उन्होंने कहा, '' यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर सुरक्षा के मापदंडों पर किसी प्रकार से कोई खतरा या कोई डर का भाव जनता के बीच आया है तो राज्य सरकार जनता की भावना को ध्यान में रखकर कार्य करेगी. मध्यप्रदेश सरकार प्रयास करेगी कि माननीय न्यायालय के सामने यह विषय लाया जाए, इसके बाद ही हम आगे बढ़ेंगे. माननीय कोर्ट जैसा आदेश देगा, हम उसका पालन करने के लिए तत्पर रहेंगे. हम तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे, जब तक न्यायालय कोई निर्देश जारी नहीं करता.''

संबंधित सामग्री

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

देश-विदेश

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के बाद तबाही मची, सुनामी अलर्ट जारी हुआ। भूकंप में 20 लोगों की मौत, कई घायल।

अंबाला में सिख-किसानों के प्रदर्शन के बाद बवाल, 16 नामजद पर FIR, झींडा बोले- मामला अकाल तख्त लेकर जाएंगे

राज्य

अंबाला में सिख-किसानों के प्रदर्शन के बाद बवाल, 16 नामजद पर FIR, झींडा बोले- मामला अकाल तख्त लेकर जाएंगे

अंबाला में सिख-किसान प्रदर्शन के बाद हुए बवाल के चलते पुलिस ने दो FIR दर्ज की हैं और कई हथियारबंद प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की है।

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

राज्य

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, और अन्य आधुनिक तकनीकों पर फोकस है ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।