Sidhi: लेडी हेड कॉन्स्टेबल की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की हत्या बेटी बोली- मां ने...

lady-head-constable-murder

Sidhi: लेडी हेड कॉन्स्टेबल की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की हत्या बेटी बोली- मां ने खाना नहीं बनाया, इसलिए मार डाला

sidhi लेडी हेड कॉन्स्टेबल की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की हत्या बेटी बोली- मां ने खाना नहीं बनाया इसलिए मार डाला

Lady Head Constable Murder सीधी में लेडी हेड कॉन्स्टेबल की बेसबॉल से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पति ने विवाद के बाद बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

झगड़े के बाद किया हमला

घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल सबिता साकेत (38) और उनके पति वीरेंद्र साकेत (40) का लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात भी दोनों का झगड़ा हुआ। इसी दौरान वीरेंद्र ने सबिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबिता कमर्जी थाने में पदस्थ थीं।

बेटी बोली-मां ने खाना नहीं बनाया इसलिए मारा

बेटी से बात कर रही थी, तभी हुआ झगड़ा सबिता और वीरेंद्र की शादी को 26 साल हो गए हैं। दोनों का एक बेटा (24) और बेटी (20) है। बेटी ने बताया, भाई भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। कल रात मैं नानी के घर थी। रात में मां से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान खाना नहीं बनाने को लेकर मां और पापा में झगड़ा हुआ। मैं फोन सब सुन रही थी। पापा ने मां की हत्या कर दी। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी।

ड्राइवर था पति

रात 9 बजे ड्यूटी से लौटी थी सबिता कमर्जी थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे तक सबिता ने ड्यूटी की और घर चली गई थी। उसके पति की खुद की गाड़ी थी, जिसे उसने जल संसाधन विकास में लगाया है। जहां वह ड्राइवर का काम करता है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुबह पुलिस को जानकारी मिली मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण घरेलू विवाद है। इस घटना से परिवार के साथ ही पुलिस महकमे में शोक की लहर है। Read:- लाल किला परिसर से ₹1 करोड़ का कलश चोरी: 760 ग्राम सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।