Lado Utsav Baran 2025: बारां में ‘लाडो उत्सव’ के माध्यम से बेटियों को मिला सम्मा...

lado-utsav-baran-daughters-first-anniversary-2025

Lado Utsav Baran 2025: बारां में ‘लाडो उत्सव’ के माध्यम से बेटियों को मिला सम्मान, योजना की प्रथम वर्षगांठ पर मनाया गया जश्न

lado utsav baran 2025 बारां में ‘लाडो उत्सव’ के माध्यम से बेटियों को मिला सम्मान योजना की प्रथम वर्षगांठ पर मनाया गया जश्न

 बेटी के जन्म का जश्न, लाडो योजना की वर्षगांठ पर उत्सव

Lado Utsav Baran 2025: महिला अधिकारिता विभाग द्वारा शुक्रवार को ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ की पहली वर्षगांठ पर "लाडो उत्सव" का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। इस मौके पर नवजात बालिकाओं के जन्म का स्वागत केक काटकर किया गया और लाभार्थी माताओं को लाडो संकल्प पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

 सात किश्तों में मिलती है ₹1.5 लाख की सहायता राशि

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक सतीश परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 1 अगस्त 2024 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि लाडो योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक पूर्ण होने तक कुल ₹1.5 लाख की सहायता राशि सात चरणों में दी जाती है, जिससे बालिका के पालन-पोषण और शिक्षा में आर्थिक सहयोग मिल सके।

शिक्षा विभाग ने की अभिभावकों से स्कूल भेजने की अपील

जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपनी बालिकाओं को नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं को शैक्षणिक स्तर पर हरसंभव सहायता दी जा रही है, जिससे उनके भविष्य को मजबूत बनाया जा सके।

 सामूहिक प्रयासों से योजना को मिलेगा बल

Lado Utsav Baran 2025: इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन लाल, पर्यवेक्षक मोनिका शर्मा, पुष्पा शर्मा, समन्वयक सीमा, ग्राम साथिनें और बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य संदेश बेटी है तो भविष्य है” था, जिसने सभी उपस्थितजनों को भावनात्मक रूप से प्रेरित किया और बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज की सकारात्मक सोच को दर्शाया। read more: मंत्री विजय शाह विवादों में घिरे,कांग्रेस हमलावर,मंत्री दिखे खामोश    

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।