कोटा बस हादसा: 3 लोगों की मौत, दावा - बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा

kota-bus-accident-3-dead-stone-pelting-claims

कोटा बस हादसा: 3 लोगों की मौत, दावा - बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा

कोटा बस हादसा 3 लोगों की मौत दावा - बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा

Kota Bus Accident: कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें 6-7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट फोरलेन हाइवे पर देर रात करीब 11.40 बजे हुआ।

कोटा बस हादसा

3 लोगों की मौत

यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर पलट गई। बस पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए। 3 पैसेंजर्स को सामने से आ रहे ट्रॉले ने कुचल दिया। इनमें से 2 मृतक मध्य प्रदेश के थे। हादसा आरकेपुरम थाना इलाके में नयागांव पुलिया के पास हुआ।

[caption id="attachment_147385" align="alignnone" width="1281"]हादसे में कई बच्चों को भी चोटें लगी हैं। हादसे में कई बच्चों को भी चोटें लगी हैं।[/caption]

Kota Bus Accident: मृतकों की पहचान

पुलिस के मुताबिक प्राइवेट कंपनी की बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। बस में ज्यादातर सवारियां MP की ही थी। बस पलटने के कारण यात्री अंदर बुरी तरह फंस गए। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रात करीब 2.30 बजे तक रेस्क्यू चलाया गया। हादसे में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए हैं। जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जिन 3 लोगों की मौत हुई है, इनमें दो मृतक भिंड के रहने वाले थे। इनके नाम धर्मेंद्र और कृष्णा बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक ये लोग ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटते ही केबिन का फ्रंट मिरर टूटने से सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने की तरफ से आ रहा ट्रॉला ऊपर चढ़ गया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।