Kolkata Rape Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में 20 अगस्त को होगी सुनवाई,  घटना स्थल...

kolkata-rape-murder-case-supreme-court-takes-suo-moto

Kolkata Rape Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में 20 अगस्त को होगी सुनवाई,  घटना स्थल की 3डी मैपिंग करेगी CBI

kolkata rape murder case  सुप्रीम कोर्ट में 20 अगस्त को होगी सुनवाई  घटना स्थल की 3डी मैपिंग करेगी cbi

 9 दिन से देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर

Kolkata Rape Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में रविवार को स्वत: संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच 20 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इस मामले की सुनवाई करेगी। प्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति जे बी पाद्रीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा पीठ में होंगे।

इस घटना के खिलाफ देशभर में डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन का आज 9वां दिन है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बताया कि आरोपी संजय का साइकोलॉजिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

Supreme court

केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से मनोवैज्ञानिकों और व्यवहार विश्लेषकों की 5 सदस्यीय टीम परीक्षण करेगी। इस टेस्ट से पता चल सकता है कि आरोपी संजय की मानसिकता इस जघन्य अपराध को लेकर कैसी थी।

कोलकाता पुलिस ने बीजेपी की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी के खिलाफ मामला दर्ज कर समन जारी किया है। पुलिस ने कहा कि लॉकेट ने प्रदर्शन के दौरान प्रशिक्षु डॉक्टर की पहचान का खुलासा किया। उन्हें दोपहर 3 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

कोलकाता पुलिस ने टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर को भी समन जारी किया है और उन्हें शाम 4 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। उन पर मामले के बारे में अफवाहें और फर्जी खबरें फैलाने का आरोप है।

दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसी अस्पताल में 14 अगस्त की देर रात हिंसा देखने को मिली थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने अपना विरोध तेज कर दिया था।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।