DELHI NEWS: CM फेस को लेकर केजरीवाल का BJP पर तंज

kejriwals-taunt-on-bjp-regarding-cm-face

DELHI NEWS: CM फेस को लेकर केजरीवाल का BJP पर तंज

delhi news cm फेस को लेकर केजरीवाल का bjp पर तंज

बोले-चुनाव लड़ रहे हो, लेकिन दूल्हा कौन है?

DELHI NEWS: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को महिला अदालत बुलाई थी. इसमें केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा और पूछा है कि चुनाव तो लड़ रहे हो, लेकिन दूल्हा कौन है? उनका ये इशारा सीएम फेस को लेकर के था.

DELHI NEWS: केजरीवाल का बीजेपी पर तंज

दिल्ली विधानसभा चुनाव करीब आ गया है. लिहाजा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर हमले का कोई मौका चूक नहीं रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी का दिल्ली में सीएम फेस ना होने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के पास ना कोई मुद्दा नहीं है और ना ही कोई टीम है. पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव लड़ रही है लेकिन उनका दूल्हा कौन है ? ये किसी को नहीं पता.

DELHI NEWS: सीएम फेस को लेकर बीजेपी पर तंज

केजरीवाल ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित महिला अदालत कार्यक्रम में एक बार फिर महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादा भी दोहराया. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे मैंने दिल्ली की अपनी माताओं और बहनों को 2100 रुपए महीना देने का वादा किया है तब से बीजेपी वाले मुझे गाली दे रहे हैं कि महिलाओं को 2100 रुपए दे रहे हो, महिलाएं बिगड़ जाएंगी. मैंने कहा, देते रहो गालियां. बीजेपी के पास दिल्ली को लेकर कोई प्लान नहीं है. वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गाली देकर चुनाव जीतना चाहते हैं.

DELHI NEWS: महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा भी उठाया

महिला अदालत ने केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. केजरीवाल ने कहा कि जिस समय दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था, उस समय लगा था कि अब दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी, लेकिन में अपराध का स्तर दिन पर दिन बढ़ते चला जा रहा है और केंद्रीय गृहमंत्रालय कुछ नहीं कर रहा है. चुनाव आने के बाज बीजेपी के नेता झुग्गियों में सो रहे हैं, लेकिन तीन महीने बाद वो उसी झुग्गी को गिराने की बात करेंगे.

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।