योद्धा के लुक में ऋषभ, पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों में एक्साइटमेंट...
फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋषभ शेट्टी एक योद्धा के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। लंबे बाल और घनी दाढ़ी के साथ वे आग और तीरों के बीच कुल्हाड़ी और ढाल के सहारे खुद को बचाते नजर आते हैं। इस शक्तिशाली पोस्टर को उनके जन्मदिन पर होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। कैप्शन में लिखा गया:- ‘जहां लीजेंड पैदा होते हैं और जंगल की दहाड़ गूंजती है... एक मास्टरपीस की वापसी, यह है कांतारा का प्रीक्वल।’View this post on Instagram
पोस्टर में छिपे हैं कई संकेत, जानिए क्या हो सकती है कहानी...
1. रहस्यमय जंगली सुअर की वापसी...
‘कांतारा’ के पहले भाग में दिखा रहस्यमय जंगली सुअर इस प्रीक्वल में भी लौटता नजर आ रहा है, जो कहानी को फिर से रहस्यमय बनाएगा।2. जंगल और जानवरों की अहम भूमिका...
पोस्टर में बाघ और हिरन जैसे जानवर दिख रहे हैं, जो दर्शाता है कि फिल्म का जंगल से गहरा रिश्ता रहेगा, जैसे पिछले भाग में था।3. भीषण युद्ध के दृश्य....
ऋषभ शेट्टी के लुक और उनके आस-पास की स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में बड़े पैमाने पर युद्ध और एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।4. जंगल की आग और समंदर की जंग...
पोस्टर में एक भीषण जंगल की आग और समंदर में जहाज भी नजर आ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म में समुद्री युद्ध के दृश्य भी हो सकते हैं।5. बैलगाड़ी और किला...
बैलगाड़ियों की टक्कर और एक भव्य किला पोस्टर में नजर आते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि फिल्म में जमीन, सत्ता और राजा-महाराजाओं के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा।
फैंस ने एक्टर को जन्मदिन पर दी बधाई, देखें वीडियो...
View this post on Instagram