Kanker Breaking News: कांकेर के कई बड़े होटलों में पड़ा छापा

kanker-breaking-news-raid-conducted-in-many-big-hotels-of-kanker

Kanker Breaking News: कांकेर के कई बड़े होटलों में पड़ा छापा

By:

Ranu

kanker breaking news कांकेर के कई बड़े होटलों में पड़ा छापा

Reporter: - प्रशांत जोशी

Kanker Breaking News:कांकेर के कई बड़े होटल पर पड़े छापा परन्तु केवल आगे की वैधानिक कार्रवाई करके बनाया बहना वही जी सा टोला में कार्रवाई हुई धड़ल्ले से बेच रहे मिठाइयां।

मिठाइयों में कीड़े

काँकेर शहर में तथा जिले की भी कुछ होटलों में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम द्वारा कलेक्टर के निर्देशन पर छापामार कार्यवाही करते हुए मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं, जिनकी जांच होगी। इसके अलावा देखा गया है कि मिठाइयों में कीड़े तथा कचरे भी पाए गए हैं । ऐसी कुछ मिठाइयों को टीम द्वारा नष्ट भी करवाया गया है लेकिन देखने में यही आता है कि यह सब मात्र औपचारिकता साबित होते हैं और त्योहारों के बाद होटल वाले पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं।

अधिकतर कोल्ड ड्रिंक एक्सपायरी डेट वाले पड़े रहते हैं बिस्किट, डबलरोटी इत्यादि का भी बुरा हाल रहता है। आश्चर्य इस बात का भी है कि इनमें दो बड़े होटल जयहिंद होटल तथा जैन मिष्ठान का नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है। कचरा और कीड़े भी यहीं ज्यादा रहते हैं और भीड़ भी यहीं ज्यादा होती है।

Read More- Rehli News: क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल पटना बुजुर्ग में हार्सोउल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

Kanker Breaking News: महंगी- मिठाई में भी मिलावट

शहर काँकेर में राखी ही क्या, हर त्यौहार में देखा जाता है कि कई क्विंटल मिठाइयां उन लोगों द्वारा बनाई जाती हैं, जिनका धंधा ही मिलावट करने का है और इस मिलावट के व्यवसाय से वे 10 गुना से 50 गुना तक फ़ायदा उठाते हैं। ऐसा नहीं है कि इन मिठाइयों में मिलावट की जांच नहीं होती है, जांच तो अवश्य होती है लेकिन उसका परिणाम आने में इतना अधिक समय लग जाता है कि तब तक व्यापारी कई कुंतल मिठाइयां बेचकर कमा चुका होता है और उसके पास कुछ भी माल बचत शेष नहीं रह जाता है ।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

Kanker Breaking News: प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं

मिठाइयों के नमूने लेने और जांच होने के पश्चात ऐसा सुना भी जाता है कि सजा होगी लेकिन होती क्यों नहीं है? यह भी एक आश्चर्य का विषय है शहर के दो खास बड़े होटल जो मिठाइयों के लिए ही प्रसिद्ध हैं, बार-बार यहां से नमूने हर त्यौहार में खाद्य अधिकारी द्वारा लिए जाते हैं ,जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं लेकिन उसके बाद सब कुछ अंधकार में समा जाता है। पता ही नहीं चलता कि यदि मिठाई में मिलावट थी तो इन होटल के मालिकों को सजा क्यों नहीं हुई ?सजा की बात छोड़ दीजिए, होटल सील भी नहीं किया जाता है ।

इनपर नहीं हुआ आज तक जुर्माना

संदिग्ध नमूना उठाने के बाद भी वही मिठाई दिखती रहती है, बिकती भी रहती है। मिलावट करने वाले मिठाई विक्रेताओं को आज तक 10/- का जुर्माना भी नहीं हुआ, सजा की तो बात ही भूल जाइए। शासन के उच्च अधिकारियों से आशा की जाती है कि यदि मिलावट विरोधी कार्यवाही करते हैं, तो सही तरीक़े से नियमानुसार करें अथवा सबको खुली छूट दे दें । मिठाई वालों को कमाने की और पब्लिक को बीमार पड़ कर मर जाने की छूट दे दें। जांच आदि का दिखावा बिल्कुल ना करें।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।