Kangana Ranaut New Upcoming Film: फिल्म इमरजेंसी के बाद अब इस फिल्म से करेंगी वापसी!

kangana-ranaut-new-upcoming-film

Kangana Ranaut New Upcoming Film: फिल्म इमरजेंसी के बाद अब इस फिल्म से करेंगी वापसी!

kangana ranaut new upcoming film फिल्म इमरजेंसी के बाद अब इस फिल्म से करेंगी वापसी

Kangana Ranaut New Upcoming Film: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मंडी की सांसद कंगना रनोट लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने 5 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसमें अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग के दौरान की एक झलक थी।

कंगना कर रही फिल्मों में वापसी

कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के सेट का एक वीडियो शेयर किया और उसमें लिखा कि - 'मणिकर्णिका फिल्म्स के सेट पर वापस आकर अच्छा महसूस हो रहा है। एक्ट्रेस के अलावा कंगना के प्रोडक्शन हाउश मणिकर्णिका फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी कंगना का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें कंगना सेट पर बात - चीत करते, घूमते हुए नजर आ रही हैं।

2024 में की गई थी 'भारत भाग्य विधाता' की घोषणा

सितंबर 2024 में एक्ट्रेस ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की घोषणा की थी। इस फिल्म में कंगना लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में जनता की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी उपलब्धियों की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म को मनोज डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म एक्ट्रेस के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म को बबिता अशिवाल और आदि शर्मा प्रोड्यूस करेंगे।

कंगना की आखिरी फिल्म रही थी फ्लॉप

कंगना आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थी। यह फिल्म काफी विवादो के बाद जनवरी 2025 में रिलीज हुई, लेकिन फ्लॉप रही। अब वो 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी।

करियर कि शुरुआत…

उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत अस्मिता थिएटर ग्रुप से की। एक्टिंग की ट्रेनिंग जाने-माने रंगमंच निर्देशक अरविंद गौड़ से ली। 5-6 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने अरविंद के थिएटर वर्कशॉप इंडिया हैबिटेट सेंटर में भाग लिया। उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड का ‘रक्त कल्याण’ था। कंगना ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2006 में अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर से की थी। अपने पहले ही रोल के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

वर्क फ्रंट और अपकमिंग प्रोजेक्ट..

कंगना ने क्वीन, तन्नू वेड्स मन्नू , गैगंस्टर, एमरजेंसी , क्रिश 2, फैशन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। फिर साल 2020 में अपना प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स लॉन्च किया। फिल्म टीकू वेड्स शेरू से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया। साल 2019 में कंगना ने फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी का डायरेक्शन किया। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स – तनु वेड्स मनु- 3. इमली, भारत भाग्य विधाता, मणकर्णिका रिटंर्स द लीजेंड ऑफ दिद्दा, सीता: द इनकारनेशन फिल्मों में नजर आएंगी।

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।