झामुमो के 54वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

jmm-54th-foundation-day-celebration

झामुमो के 54वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झामुमो के 54वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

JMM 54th Foundation Day Celebration: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोल्फ ग्राउंड में झामुमो के 54वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए. साथ ही मंत्री सुदिव्य सोनू और हफीजुल हसन के साथ-साथ अन्य कई व्यक्ति भी मंच पर मौजूद रहे. [caption id="attachment_132469" align="alignnone" width="300"]JMM 54th Foundation Day Celebration JMM 54th Foundation Day Celebration[/caption]

मंच से मंत्रियों ने मांग की कि गुरुजी को भारत रत्न दिया जाए

मुख्यमंत्री ने मंच पर रखी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मंच से मंत्रियों ने मांग की कि गुरुजी को भारत रत्न दिया जाए. बता दें की इस समारोह में आदिवासी बहुल इलाकों से बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री और अन्य लोगों ने मंच से गुरुजी के आंदोलन और उनके संघर्षों की कहानी बताई.

"जोहार" कहकर अभिवादन किया

सीएम ने मंच से भाजपा पर हमला बोला और असम के आदिवासियों की दुर्दशा के बारे में भी बात कहीं. उन्होंने कोयला खनन में लगी आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत रोज़गार सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बता दें की उन्होंने मंच से सभी को "जोहार" कहकर अभिवादन किया. सीएम ने कहा कि.. आज आदिवासी शब्द "जोहार" को हर जगह समर्थन मिल रहा है. अपने लंदन दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के उनके भाइयों ने उन्हें "जोहार" कहकर अभिवादन किया.

JMM 54th Foundation Day Celebration: हमारे नेताओं ने उपलब्धियों की लंबी लकीरें खींची

मुख्यमंत्री ने कहा कि.. यह एक ऐतिहासिक जगह है जहां से मार्गदर्शक नेताओं ने ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं. हमारे नेताओं ने उपलब्धियों की लंबी लकीरें खींची हैं. अलग राज्य की घोषणा, साथ ही जल, जंगल और जमीन के मुद्दे, इसी मैदान से किए गए थे. गुरुजी, जिन्होंने आदिवासियों, मूल निवासियों और दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, आज हमारे बीच नहीं हैं. गुरुजी की कमी सिर्फ झामुमो पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक दुख की बात है.

पूरे झारखंड के लिए एक दुख की बात

JMM 54th Foundation Day Celebration: साथ ही उन्होंने कहा कि.. मूलवासियों और आदिवासियों के साथ-साथ जो लोग राज्य के बाहर से आए हैं, वे भी गर्व से खुद को झारखंडी कहते हैं.

संबंधित सामग्री

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

राज्य

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी, विशेष श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

राज्य

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, NIM ने रचा इतिहास

राज्य

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, NIM ने रचा इतिहास

उत्तरकाशी के NIM ने 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया, उच्च हिमालयी क्षेत्र में साहस और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया।

भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, प्रदर्शनकारियों से भिड़ी पुलिस; कई लोगों को नहीं मिली एंट्री

राज्य

भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, प्रदर्शनकारियों से भिड़ी पुलिस; कई लोगों को नहीं मिली एंट्री

हरियाणा के हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सैनी ने तिरंगा फहराया। विरोध प्रदर्शनों के बीच कड़ी सुरक्षा में समारोह संपन्न हुआ।