Jannik Sinner Wada Agreement 3 Month ban: डोपिंग मामले में WADA से सुलह, दुनिया ...

jannik-sinner-wada-agreement-3-month-ban

Jannik Sinner Wada Agreement 3 Month ban: डोपिंग मामले में WADA से सुलह, दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ने स्वीकारा 3 महीने का बैन...

jannik sinner wada agreement 3 month ban डोपिंग मामले में wada से सुलह दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ने स्वीकारा 3 महीने का बैन

Jannik Sinner Wada Agreement 3 Month ban: इटली के युवा टेनिस स्टार और दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने 3 महीने का बैन स्वीकार कर लिया है। वाडा ने 15 फरवरी को स्टेटमेंट जारी कर कहा- 'सिनर ने गलती स्वीकार कर ली है। इसलिए उन पर 3 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।' सिनर 9 फरवरी से 4 मई तक बैन रहेंगे। Read More: UP vs GG WPL 2025 3rd match: गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL के तीसरे सीजन का तीसरा मुकाबला आज...

 Jannik Sinner Wada Agreement 3 Month ban: सिनर डोपिंग टेस्ट में फेल लेकिन नहीं लगा बैन

यह मामला 2024 का है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिनर दो बार डोपिंग टेस्ट में फेल हो चुके थे और वाडा की ओर से प्रतिबंधत पदार्थ 'क्लॉस्टेबोल' के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन इंटरनेशनल टेनिस महासंघ ने उन पर बैन नहीं लगाया था। इसी के विरोध में WADA ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में सिनर के खिलाफ अपील दाखिल की थी। jannik sinner,sinner,jannik sinner v alex de minaur,sinner highlights,jannik sinner v alexander zverev,jannik sinner atp finals,jannik sinner v ben shelton,jannik sinner v holger rune,jannik sinner v marcos giron,jannik sinner v nicolas jarry,jannik sinner vs carlos alcaraz,sinner shanghai,jannik sinner v tristan schoolkate,sinner machac,sinner us open,jannik sinner vs taylor fritz highlights,sinner alcaraz,sinner vs zverev,sinner australian open दरअसल, तब सिनेर ने कहा था- उनका हाथ हल्का सा कट गया था, जिसके लिए मेडिकल टीम ने एक स्प्रे का इस्तेमाल किया था। इस स्प्रे में क्लॉस्टेबोल नामक पदार्थ मिला हुआ था, जिसे वाडा ने बैन कर रखा है। वहीं वाडा ने इस मामले को लेकर कहा ‘सिनर का चीटिंग करने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन वह अपना बैन पूरा करेंगे। क्योंकि वो अपनी टीम से हुई गलती के लिए जिम्मेदार हैं।

डोपिंग मामले में सिनर ने कहा-

"यह मामला एक साल से लटक रहा था और प्रोसेस इतनी लंबी है कि फैसला साल के आखिर में ही आता। मैने हमेशा स्वीकार किया है कि मेरी टीम के लिए मैं जिम्मेदार हूं और मुझे लगता है कि खेल की सुरक्षा के लिए वाडा के कड़े नियम जरूरी है। यही वजह है कि मैने मामला निपटाने के लिए तीन महीने के प्रतिबंध की वाडा की पेशकश स्वीकार कर ली।"

 Jannik Sinner Wada Agreement 3 Month ban: अप्रैल 2025 को होनी थी सुनवाई

सुनवाई से पहले ही WADA और 23 वर्षीय खिलाड़ी सिनर के बीच सुलह की वजह से 3 महीने के प्रतिबंध पर समझौता हो गया। अगर वो सुनवाई के लिए जाते तो समय बर्बाद होने के साथ 3 से 24 महीने के लिए बैन हो सकते थे और कई टूर्नामेंट मिस कर सकते थे। लेकिन सुलह के कारण उन्हें सिर्फ 3 महीने की सजा मिली। यह प्रतिबंध 9 फरवरी से लागू होगा, जोकि 4 मई 2025 तक रहेगा। इटैलियन स्टार 25 मई से शुरू हो रहे फ्रैंच ओपन में खेलते नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ओपन का लगातार दूसरा खिताब जीते

हालहि में इटली के युवा स्टार जैनिक सिनर ने 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया ओपन का टाइटल जीता था। मेलबर्न के रोड लिवर एरिना में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (7-4), 6-3 से हराया था। वे साल के पहले ग्रैंडस्लैम में लगातार दूसरी बार चैंपियन बने थे।

संबंधित सामग्री

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले के शहपुरा में धान का असुरक्षित भंडारण देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चिंता व्यक्त की, बारिश में धान खराब होने की आशंका।

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

लाइफ स्टाइल

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

भारतीय घरों में चप्पल पहनने की प्रथा का विश्लेषण, जिसमें सफाई, मौसम, और स्वास्थ्य पर विचार किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

राज्य

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

राज्य

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चले और वाहनों को नुकसान पहुंचा।