j&K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में MP के सीधी का लाल शहीद,सीए...

jammu-kashmir-main-atanki-hamla

j&K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में MP के सीधी का लाल शहीद,सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख:

jampk terror attack जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में mp के सीधी का लाल शहीदसीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख

j&K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के इंजीनियर अनिल शुक्ला की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। अनिल शुक्ला सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के डिठोरा गांव के निवासी थे। उनका एक बेटा और बेटी भी है। 45 वर्षीय अनिल शुक्ला जेपी फैक्ट्री में सिविल इंजीनियर थे। इन दिनों वह जम्मू-कश्मीर में सुरंग बनवाने का काम करा रहे थे। आतंकियों ने वहां रविवार शाम अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें इंजीनियर अनिल शुक्ला समेत 7 लोगों की मौत हो गई।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने संवेदनाएं व्यक्त की

j&K Terror Attack: मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Read More:लाउडस्पीकर को लेकर IAS अधिकारी शैलबाला मार्टिन का तंज

डॉक्टर समेत 7 लोगों की गई जान

j&K Terror Attack: बता दें कि इस आतंकी हमले में डॉक्टर समेत 7 लोगों की जान चली गई। डॉक्टर की पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई है। 5 मजदूरों के भी घायल होने की खबर है। उन्हें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। सभी मजदूर केंद्र सरकार की तरफ से चल रहे सुरंग प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बख्शा नहीं जाएगा-केंद्रीय गृह मंत्री

j&K Terror Attack: आतंकी हमला जिस क्षेत्र में हुआ है वह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चुनाव क्षेत्र गांदरबल विधानसभा में आता है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा  मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वहीं  हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस घिनौने हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=nw6WcRO0lGc

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।