Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आंतकव...

jammu-and-kashmir-terrorist-attack

Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आंतकवादियों ने किया हमला..20 मौतों की आशंका,12 घायल

jammu and kashmir terrorist attack जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आंतकवादियों ने किया हमला20 मौतों की आशंका12 घायल 

Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने मंगलवार को तोबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए हैं. बैसरन घाटी के ऊपरी इलाके में फायरिंग की घटना हुई है. फिलहाल जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकवादियों को मार गिराने को कोशिश में लगे हैं. जहां पर आतंकवादी हमला हुआ है उस इलाके में केवल पैदल या खच्चरों से ही पहुंचा जा सकता है.

12 पर्यटक घायल,20 लोगों के मरने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया.अधिकारियों के मुताबिक घटना बैसरन घाटी में हुई, मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो सकती है। और 20 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। आतंकियों की तलाशी के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके के घेर लिया है... और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें की यह घटना दक्षिण कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुई, जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है. गर्मी के मौसम में हजारों की संख्‍या में टूरिस्‍ट इस इलाके में घूमने के लिए पहुंचे हुए हैं....

आतंकवादियों का जल्द होगा सफाया

स्‍थानीय लोगों का कहना है कि आतंकियों के हमले में कम से कम 12 टूरिस्‍ट घायल हुए हैं... सुरक्षाबलों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्‍पताल पहुंचाया है... पूरे इलाके को घेर लिया गया है... बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने कहा, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे शामिल आतंकवादियों का जल्द सफाया होगा , आतंकियों के मददगारों को भी नही बक्शा जाएगा...इससे पहले पिछले साल मई में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक टूरिस्‍ट कपल घायल हो गया था.

Jammu And Kashmir Terrorist Attack:  कई दिनों से थी आतंकियों के होने की खबर

सूत्रों के मुताबिक, इस इलाके में कई दिनों से आतंकियों के होने की खबर मिल रही थी. सुरक्षाबलों ने पूरी तैयारी की थी. चारों ओर से घेरा बनाकर रखा था. तभी आतंकियों ने हमला कर दिया...

Jammu And Kashmir Terrorist Attack:  “मेरे पति को सिर में गोली लगी है-महिला

एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.” महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम में बायसरन घाटी पहुंचे.

संबंधित सामग्री

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

लाइफ स्टाइल

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

सनातन

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल को तिरंगे के रंग में त्रिपुंड और रजत आभूषणों से सजाया गया, जिसमें धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम दिखा।

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम इस बारिश का कारण बताया गया है।