पुरी रथ यात्रा: 625 श्रद्धालु बीमार, रथ 750 मीटर भी नहीं बढ़े, 10 लाख की भीड़ से अव्यवस्था

jagannath-rath-yatra-chaos-625-sick-raths-stuck-in-crowd

पुरी रथ यात्रा: 625 श्रद्धालु बीमार, रथ 750 मीटर भी नहीं बढ़े, 10 लाख की भीड़ से अव्यवस्था

पुरी रथ यात्रा 625 श्रद्धालु बीमार रथ 750 मीटर भी नहीं बढ़े 10 लाख की भीड़ से अव्यवस्था

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ में भीड़ ने बिगाड़ा संतुलन 

ओडिशा के पुरी में हर साल भव्यता से निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार भी लाखों भक्तों की भीड़ के साथ शुरू हुई, लेकिन इस बार यात्रा की शुरुआत हेल्थ इमरजेंसी और अव्यवस्था के बीच हुई। शुक्रवार को यात्रा का पहला दिन था और मंदिर प्रशासन के अनुसार करीब 10 लाख श्रद्धालु रथ खींचने पुरी पहुंचे। आमतौर पर पहुंचने वाली भीड़ के मुकाबले यह डेढ़ गुना ज्यादा है।

Jagannath Rath Yatra Chaos 625 Sick, Raths Stuck in Crowd

सिर्फ 750 मीटर चला रथ, 625 लोग बीमार

पहले दिन केवल बलभद्र का रथ 750 मीटर ही बढ़ पाया। सुभद्रा का रथ मुश्किल से आधा किलोमीटर चल सका, जबकि भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ केवल एक मीटर ही खिसक पाया। शाम होते-होते स्थिति बिगड़ गई। मरीचकोट चौराहे पर सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ बहुत ज्यादा हो गई। धक्का-मुक्की के बीच 625 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। कई बेहोश हुए और कुछ घायल भी हो गए। 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से 9 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटनास्थल पर तत्काल एंबुलेंस और मेडिकल टीमें बुलाई गईं।

प्रशासन का बयान: रथ मोड़ पर फंसा, सूरज ढलते ही यात्रा रोकी

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने जानकारी दी कि भगवान बलभद्र का रथ रास्ते में एक मोड़ पर फंस गया था, जिससे आगे की यात्रा धीमी हो गई। शाम 8 बजे सूर्यास्त के बाद तीनों रथों को जहां थे वहीं रोक दिया गयाJagannath Rath Yatra Chaos 625 Sick, Raths Stuck in Crowd रथों पर ही तीनों विग्रहों की रात्रि और सुबह की पूजा की गई।

आज रथ यात्रा का दूसरा दिन: फिर से शुरू हुई रथ खींचने की परंपरा

शनिवार सुबह 10 बजे से रथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई। भक्त बलभद्र का तालध्वज, सुभद्रा का दर्पदलन और जगन्नाथ का नंदीघोष रथ खींच रहे हैं। यात्रा गुंडिचा मंदिर (2.6 किमी दूर) तक जाएगी, जहां तीनों भगवान 9 दिन तक ठहरेंगे

विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु: वेस्ट अफ्रीका से भक्त बोले पहली बार दर्शन का सौभाग्य

इस बार यात्रा में विदेशों से भी भक्तों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। वेस्ट अफ्रीका से आए एक श्रद्धालु ने कहा, “यह मेरी पहली रथ यात्रा है। कल हम भगवान के केवल दर्शन कर पाए, आज उम्मीद है कि रथ खींचने का सौभाग्य भी मिलेगा।”

पुरी महाराज ने निभाई परंपरा: 'छेरा पहोरा' की रस्म निभाई

यात्रा की शुरुआत से पहले पुरी के महाराज गजपति दिव्य सिंह देव ने परंपरागत 'छेरा पहोरा' की रस्म निभाई। उन्होंने तीनों रथों के आगे सोने के झाड़ू से बुहारा लगाया। यह दर्शाता है कि भगवान और भक्त के बीच कोई भेद नहीं।

Jagannath Rath Yatra Chaos 625 Sick, Raths Stuck in Crowd

सुरक्षा व्यवस्था से निपटना बना चुनौती

10 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पुलिस और सुरक्षा बलों को व्यवस्था संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
  • कई जगह धक्का-मुक्की देखी गई।
  • एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर भक्तों ने उसे कंधे पर उठा कर मेडिकल टेंट पहुंचाया
  • पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग करनी पड़ी।
जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 श्रद्धा और आस्था का पर्व है, लेकिन इस बार भीड़ और प्रशासनिक तैयारियों की कमी के कारण पहले दिन ही संकट में पड़ गई। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने, भीड़ प्रबंधन और मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने की जरूरत है। आज यात्रा फिर शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि भगवान सुरक्षित रूप से गुंडिचा मंदिर तक पहुंचेंगे। 

संबंधित सामग्री

एमपी के मछली उत्पादन को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान, CM डॉ. मोहन बोले- किसानों की समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध

राज्य

एमपी के मछली उत्पादन को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान, CM डॉ. मोहन बोले- किसानों की समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध

मध्यप्रदेश सरकार और कुवैत की ज़बैदी अल-कुवैत फिशरीज कंपनी के बीच 7430 करोड़ रुपए के निवेश के लिए समझौता हुआ, जिससे प्रदेश में मत्स्य उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू निभा सकती हैं वैम्प का किरदार, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर बन सकती है सुपरहिट जोड़ी

मनोरंजन

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू निभा सकती हैं वैम्प का किरदार, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर बन सकती है सुपरहिट जोड़ी

नागार्जुन की 100वीं फिल्म 'King100' में तब्बू के खलनायिका के रोल की अफवाह है। इस फिल्म के साथ उनकी और नागार्जुन की जोड़ी लगभग 28 साल बाद फिर साथ आ सकती है।

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का आगाज, CM सुक्खू बोले- &quotपर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान&quot

राज्य

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का आगाज, CM सुक्खू बोले- "पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान"

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा का उद्घाटन किया, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

केएस ऑयल्स पर ₹75 करोड़ के ट्रेड फाइनेंस घोटाले का आरोप, CBI ने चेयरमैन रमेश गर्ग समेत 12 के खिलाफ दर्ज की FIR

राज्य

केएस ऑयल्स पर ₹75 करोड़ के ट्रेड फाइनेंस घोटाले का आरोप, CBI ने चेयरमैन रमेश गर्ग समेत 12 के खिलाफ दर्ज की FIR

केएस ऑयल्स पर 75 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप। सीबीआई ने रमेश चंद गर्ग सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट की बैठक संपन्न, चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट की बैठक संपन्न, चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसमें महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किया गया और नए महासचिव के रूप में कृष्ण मोहन को नियुक्त किया गया।