IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद ...

jadeja-record-england-win-shubman-stokes-reaction

IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान!

ind vs eng 3rd test match जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान

Fauja Singh Death News: 114 साल की उम्र में पंजाब के महान एथलीट फौजा सिंह का हुआ निधन! PM मोदी ने जताया दुख…

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रहीं...

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम से यशस्वी जैसवाल और सुंदर खाता नहीं खोल सके, शुभमन ने 6 रन, करुण नायर 14 रन, और पंत 9 रन ही बना सके जल्द ही आउट हो गए टीम ने 58 स्कोर पर 4 विकेट गवां दिए थे। वहीं टीम से रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाकर अंत तक टीम के लिए खड़े रहें। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।

जडेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड...

जडेजा ने इंग्लैंड में लगातार 4 फिफ्टी लगाने वाले भारत के तीसरे ही टेस्ट प्लेयर बने। इनके पहले ऋषभ पंत और सौरव गांगुली ने ऐसा किया है। साथ ही जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन बनाने के साथ 600 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। 7000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे ही प्लेयर जडेजा बन गएं हैं। आपको बता दें, जडेजा ने 361 इंटरनेशनल मैच खेले और 7018 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शतक शामिल है, साथ ही वो 611 विकेट भी ले चुके हैं।

हार के बाद शुभमन का बयान...

शुभमन ने जडेजा की तारीफ की और कहा कि -'वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें कोई मैसेज नहीं भेजा। वह लोअर ऑर्डर के साथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हम बस यही चाहते थे कि वह और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजी जितना लंबा खेल सकें, खेलें।'

शुभमन ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा कि-

'निश्चित रूप से वह मैच का टर्निंग प्वाइंट था। एक समय पर हमें लगा था कि अगर हम 80-100 रन की बढ़त ले लें, तो वो निर्णायक साबित हो सकती है। हमें पता था कि पांचवें दिन इस विकेट पर 150-200 रन चेज करना आसान नहीं होगा। अगर हमें वो बढ़त मिल जाती, तो हम अच्छी स्थिति में होते।' [caption id="attachment_95264" align="alignnone" width="300"]IND vs ENG 3rd Test Match IND vs ENG 3rd Test Match[/caption]

गिल ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि-

आगे कहा कि- 'मुझे अपनी टीम पर गर्व है। यह मैच उतना ही करीब था जितना हो सकता है। यह पांच दिन तक चला और आखिरी सीजन में आकर खत्म हुआ। मुझे काफी भरोसा था क्योंकि हमारे पास बल्लेबाजी बची हुई थी। हमें केवल 50-50 रन की दो साझेदारियों की जरूरत थी, लेकिन हम ऐसा कर नहीं सके।'

जीत के बाद बेन स्टोक का बयान...

'मैं कुछ बहुत ही बुरे दौर से गुजरा हूं, लेकिन अगर अपने देश को टेस्ट मैच में जीत दिलाने से आपको खुशी नहीं मिलती तो मुझे नहीं पता कि किस चीज से मिलती है।'

स्‍टोक्‍स ने बशीर की तारीफ करते हुए कहा-

'बशीर का आखिरी विकेट लेना तो मानो नियती थी, एक सच्चा योद्धा।'

उन्होंने अपने बारे में कहा कि-

'जो दांव पर लगा था, उसे लेकर कल मैं पूरी तरह से पस्त था, लेकिन मैच दांव पर था इसलिए मुझे कोई नहीं रोक सकता था। मैं एक ऑलराउंडर हूं, मुझे मैच को प्रभावित करने के चार मौके मिलते हैं और अगर एक भी चीज ठीक से काम नहीं करती तो मैं और रन बनाना चाहता हूं, लेकिन आपके पास किसी भी चीज की चिंता करने का मौका नहीं है।'

चौथे दिन इंग्लैंड की पारी 192 रन पर सिमटी…

चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 2 रन पर शुरू की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज नहीं टिक पाएं और टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई। और पूरी टीम 192 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 40 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। नीतीश रेड्डी और आकाशदीप ने भी 1-1 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।

भारत की दूसरी पारी की खराब शुरुआत…

भारत ने तीसरे सेशन में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने केवल 17.4 ओवर में ही 58 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि, केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और 33 रन पर नाबाद लौटे। दूसरे बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके, करुण नायर ने 14 रन, शुभमन गिल ने 6 रन और आकाशदीप ने 1 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और स्टोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किए।

सिराज के एग्रेसिव सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान…

इंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया, जो मिड ऑन पर कैच बन गया। जैसे ही विकेट गिरा, सिराज ने आक्रामक जश्न मनाते हुए डकेट की ओर दौड़ते हुए कंधा टकरा दिया। फील्ड अंपायर को बीच में आकर हस्तक्षेप करना पड़ा। डकेट 12 रन बनाकर आउट हुए थे।

राहुल को मिला जीवनदान, वोक्स ने छोड़ा कैच…

राहुल को भी एक मौका मिला जब क्रिस वोक्स ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। राहुल ने स्ट्रेट ड्राइव खेला था, गेंद वोक्स की ओर हवा में गई लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके। उस समय राहुल केवल 5 रन पर थे। यह जीवनदान भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि राहुल ने पहली पारी में शतक लगाया था।

भारत ने रचा इतिहास – एक मैच में 12 बल्लेबाज बोल्ड…

भारतीय गेंदबाजों ने इस टेस्ट में इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी में 7 बल्लेबाज बोल्ड हुए, जबकि पहली पारी में 5 बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए थे। यानी मैच में कुल 12 बार गेंदबाजों ने स्टंप उड़ाए, जो भारत के लिए टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ। इतना ही नहीं, 136 साल बाद किसी टीम के आखिरी 7 बल्लेबाज बोल्ड हुए हैं। पिछली बार 1889 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज बोल्ड हुए थे।

शुभमन गिल ने बनाया इंग्लैंड में नया भारतीय रिकॉर्ड…

हालांकि शुभमन गिल दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन ही बना सके, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल के 3 टेस्ट में अब तक 607 रन हो चुके हैं, जबकि राहुल द्रविड़ ने 2002 में 602 रन बनाए थे। अभी इस सीरीज के 2 मैच बाकी हैं।

सुंदर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट…

वॉशिंगटन सुंदर ने इस टेस्ट में दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी की और 20 रन देकर 4 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे अब SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सबसे कम रन देकर 4 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010 में डरबन में 10 रन देकर यह कारनामा किया था।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।