Jabalpur: पहलगाम हमले ने दिया दर्द…’

jabalpur-muslim-man-converts-hindu-marries-pulwama-attack

Jabalpur: पहलगाम हमले ने दिया दर्द…’

jabalpur पहलगाम हमले ने दिया दर्द…’

Jabalpur muslim man converts hindu : मुस्लिम धर्म त्याग बना हिंदू, गंगाजल पीकर युवती से की शादी

Jabalpur muslim man converts hindu : जबलपुर के एक मुस्लिम युवक मोहम्मद खान ने हिंदू धर्म अपनाया और अपनी प्रेमिका से शादी कर ली. यह फैसला उसने पहलगाम हमले से दुकी होकर लिया. परिवार के विरोध के बावजूद, उन्होंने कोर्ट मैरिज के बाद एक राम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया.

पहलगाम हमले के दर्द से था दुखी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है. मध्य प्रदेश के जबलपुर के मोहम्मद खान को भी इस घटना ने काफी विचलित किया. नतीजा, उसने खुद का धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया. उसने हिंदू धर्म अपनाकर अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी कर ली.

राम मंदिर में की शादी

जबलपुर के रांझी में एक मुस्लिम युवक ने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया. युवक मोहम्मद खान ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना से आहत होकर मुस्लिम धर्म त्याग दिया और राम मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर हिंदू धर्म स्वीकार किया. इसके साथ ही उसने अपना नाम ‘संजू’ रख लिया.जिसके बाद राम मंदिर में हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न हुआ. विवाह के समय पुरोहित ने मंत्र उच्चारण के साथ दोनों को गंगाजल पिलाया और सृष्टि की मांग में संजू ने सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई, इसके बाद दोनों ने भगवान श्री राम जानकी के सामने पैर पड़ कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. इस समारोह में बजरंग दल एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. साथ ही लड़की के माता-पिता भी विवाह समारोह में मौजूद थे.

शादी के विरोध में परिजन

लड़के ने कहा कि जब सृष्टि ने समाज से लड़कर उससे विवाह करने का निर्णय लिया. सृष्टि ने बताया कि दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी पहले से ही सबको थी, लेकिन परिवार की तरफ से इस रिश्ते का विरोध किया जा रहा था. घर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी, जिसके चलते दोनों ने भागकर विवाह करने का फैसला लिया. आज मंदिर में उनके विवाह के साक्षी सभी बन रहे हैं.

Raed More:- UP में गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली नाइट लैंडिंग: राफेल, सुखोई, जगुआर ने दिखाई ताकत

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel

Watch Now:- कुर्सी पर बैठाकर डांसर को चूमने चला BJP नेता!

संबंधित सामग्री

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।