IPL 2025 Teams Captain: IPL की सभी टीमों के कैप्टन्स के नाम हुए कंफर्म, 5 टीम नए...

ipl-2025-teams-captain

IPL 2025 Teams Captain: IPL की सभी टीमों के कैप्टन्स के नाम हुए कंफर्म, 5 टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी

ipl 2025 teams captain ipl की सभी टीमों के कैप्टन्स के नाम हुए कंफर्म 5 टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी

IPL 2025 Teams Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)के 18वें सीजन का बिगुल बज चुका है। सभी टीमों ने IPL के लिए कमर कस ली है। इस सीजन में 5 टीमें नए कप्तान के साथ उतरेंगी। अब तक सभी 10 टीमों के कप्तान कंफर्म हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का कप्तान बनाया है। इसके साथ ही सभी 10 टीमों के कप्तान के नाम कंफर्म हो गए।  आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), पंजाब किंग्स (PKBS), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) नए कप्तान के साथ उतरेंगी। दिल्ली ने अक्षर पटेल को, लखनऊ ने ऋषभ पंत को, पंजाब ने श्रेयस अय्यर को, RCB ने रजत पाटीदार को और KKR ने अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी है. 

सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट

1- दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल 2- सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस 3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार 4- राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन 5- पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर 6- लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत 7- मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या 8- कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे 9- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल 10- चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुरात गायकवाड़

IPL 2025 Teams Captain: 22 मार्च से शुरू होगा IPL

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा। इस बार 13 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। IPL का पहला मैच 22 मार्च को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा। RCB ने इस बार कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी है, जबकि KKR की कमान सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है।

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी 

IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होगी। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के जानें माने सितारें परफॉर्म करेंगे। लेकिन समारोह में कौन से कलाकार परफॉर्म करेंगे, ये अभी इसकी कंफर्म होना बाकी है। ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम 22 मार्च को शाम को 6 बजे से शुरू होगा।

संबंधित सामग्री

धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

लाइफ स्टाइल

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

सनातन

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल को तिरंगे के रंग में त्रिपुंड और रजत आभूषणों से सजाया गया, जिसमें धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम दिखा।

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम इस बारिश का कारण बताया गया है।