इंदौर शुद्ध जल अभियान: दूषित पानी संकट के बाद प्रशासन की बड़ी पहल

indore-of-the-45-admitted-patients

इंदौर शुद्ध जल अभियान: दूषित पानी संकट के बाद प्रशासन की बड़ी पहल

इंदौर शुद्ध जल अभियान दूषित पानी संकट के बाद प्रशासन की बड़ी पहल

इंदौर शुद्ध जल अभियान: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई स्वास्थ्य समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप ले रही है.  20 मौतों के बाद अब अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या तो घट रही है. लेकिन जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें अभी भी गंभीर देखभाल की जरूरत है.45 मरीज अस्पताल में भर्ती  फिलहाल 45 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 11 आईसीयू में हैं और 4 वेंटिलेटर पर,  ये मरीज किडनी, लिवर जैसी समस्याओं के साथ मल्टी ऑर्गन फेल्योर से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है.

इंदौर शुद्ध जल अभियान: प्रशासन की समीक्षा बैठक 

शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, कमिश्नर डॉ. सुदाम खाडे, कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल की उपस्थिति में स्थिति की समीक्षा की गई। प्रशासन ने भागीरथपुरा के जल संकट को गंभीरता से लेते हुए 10 जनवरी से प्रदेशव्यापी शुद्ध जल अभियान शुरू करने की घोषणा की.

इंदौर शुद्ध जल अभियान पर प्रशासन की समीक्षा बैठक

सभी जल स्रोतों की जांच एवं त्वरित सुधार। व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम। मेन पाइपलाइन से जुड़े सरकारी बोरवेल सील करना। 13 जनवरी से ओवरहेड टैंकों के माध्यम से जल आपूर्ति फिर शुरू। जल शुद्ध पाए जाने के बावजूद उबालकर पानी पीने की सलाह। पूरे शहर के 105 ओवरहेड टैंकों पर वाटर एनालाइजर लगाना। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम का संचालन।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में ओआरए पैकेट्स और जिंक गोलियां वितरित की हैं। 24x7 चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है। मरीजों को जरूरत पड़ने पर एमवाय चिकित्सालय, अरबिंदो अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज और दवा की व्यवस्था है। Also Read-Haunted places: इंदौर की रहस्यमयी और भूतिया जगहें: एक नजर

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।