Indore Live in Partner Attacks Girlfriend: प्रेम के दिनों में प्रेमी ने प्रेमिका...

indore-live-in-partner-attacks-girlfriend-death-news

Indore Live in Partner Attacks Girlfriend: प्रेम के दिनों में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट!

indore live in partner attacks girlfriend प्रेम के दिनों में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

Indore Live in Partner Attacks Girlfriend: इंदौर से एक सनसनी मामला सामने आ रहा है, जहां सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में एक युवती गंभीर हालत में मिली। राहगीरों ने युवती को देखा तो तुरंत एमवाय हॉस्पिटल लेकर गए, जहां महिला की मौत हो गई। मृतिका के बॉडी में ब्लेड के कट पाए गए। महिला के हाथों और शरीर पर कई तरह के टैटू बने हुए थे।

लिव-इन पार्टनर ने किया हमला

पुलिस की जांच में सामने आया कि, महिला अपने बॉयफ्रैंड के साथ लिव-इन में रहती थी। लिव-इन पार्टनर ने ही उस युवती पर हत्या करने की नियत से हमला किया था। उसने देर रात गर्लफ्रैंड पर ब्लेड और फिर पत्थर से वॉर किया और फिर महिला को वहीं तड़पते हुए छोड़ दिया। फिर जब राहगीरों ने देखा तब युवती को हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

[caption id="attachment_133166" align="alignnone" width="1628"]सीसीटीवी फुटेज सीसीटीवी फुटेज[/caption]

बता दें कि, मृतिका मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और कई सालो से वो इंदौर में रह रही थी।

दोनों के बीच हुआ था विवाद

7 फरवरी के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। युवक को शक था कि महिला का किसी दूसरे पुरष से अवैध संबंध है। युवक ही उस महिला का पूरा खर्चा उठाता था। नशे की हालत में उसने सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में महिला पर पत्थर से हमला किया और उसे तड़पते हुए छोड़कर चला गया।

बता दें, उसके पहले ही दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी, फिर शक के चलते विवाद हुआ और युवक ने गुस्से में आकर युवती के सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला कर दिया।

[caption id="attachment_133165" align="alignnone" width="1631"]आरोपी मुकेश कोरी आरोपी मुकेश कोरी[/caption]

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

टीआई आरडी कानवा की टीम ने इस घटना की जांच के बाद आरोपी लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम मुकेश कोरी है उसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। वो तीन पुलिया का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।