INDORE KALU DOG TERAHWI : मृत्युभोज में पनीर-जलेबी का होगा भोज
INDORE KALU DOG TERAHWI : इंदौर के विजयनगर के स्कीम 78 क्षेत्र में रहने वाले एक खास स्ट्रीट डॉग 'कालू' की तेरहवीं बड़े भावुक माहौल में मनाई गई। 3 मई को कालू का निधन हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अंतिम विदाई देने का फैसला किया। रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने भाग लिया और कालू को नम आंखों से विदाई दी।
कालू सबका था खास
कालू कोई आम कुत्ता नहीं था। वह सालों से इस इलाके की दुकानों के पास रहता था और मानो वहां की 'चौकीदारी' करता था। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से उसका गहरा जुड़ाव था। वह न सिर्फ दुकानें संभालता, बल्कि आने-जाने वालों को भी पहचानता था।
शहर में आयोजन के लगे पोस्टर
शहर में इस आयोजन के पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें लिखा गया है - "कालू नहीं रहा, लेकिन उसकी यादें हमारे बीच रहेंगी।"इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि इंसान और जानवर के रिश्ते सिर्फ जुबान तक सीमित नहीं होते, बल्कि दिलों से भी जुड़ते हैं।
आईसीयू में हुई कालू की मौत
अप्रैल के शुरुआती दिनों में कालू का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने उसके इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. स्थानीय लोगों ने कालू का वेटरनरी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. बल्कि उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई. कालू को एक स्थानीय पशु चिकित्सालय के आईसीयू में 3 दिन तक रखना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका.
मृत्युभोज में बनेगी पनीर की सब्जी
स्थानीय व्यापारी गुलशन खरबंदा ने कहा, "कालू बीते 15 साल से गली में हर दुकान की सुरक्षा और घरों की देखभाल करता था और सभी को उससे लगाव था. यही वजह थी कि उसे सभी लोग खाने की तमाम चीजें उपलब्ध कराते थे. अब क्योंकि कालू इस दुनिया में नहीं है तो उसके तेरहवीं कार्यक्रम में पनीर और जलेबी छाछ आदि व्यंजन का मेन्यू तैयार किया गया है, जो स्थानीय स्ट्रीट डॉग को उपलब्ध कराया जाएगा.
कुत्ते की तेरहवीं पर लोग कराएंगे मुंडन
जिन लोगों का कालू से ज्यादा लगाव था, उनमें से कुछ लोग अंत्येष्टि कार्यक्रम में मुंडन करने की भी तैयारी कर रहे हैं, जिससे कि क्षेत्र के स्ट्रीट डॉग के प्रति लोगों का समर्पण वास्तविक रूप से सामने आ सके.
Watch Now:- कुर्सी पर बैठाकर डांसर को चूमने चला BJP नेता!