इंडिगो विवाद में बड़ी राहत: यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार ने दी ढील

indigo-dgca-rest-rule-rollback-controversy-2026

इंडिगो विवाद में बड़ी राहत: यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार ने दी ढील

इंडिगो विवाद में बड़ी राहत यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार ने दी ढील

 नया नियम और इंडिगो की मुश्किलें

DGCA ने 1 नवंबर से FDTL (Flight Duty Time Limitation) के दूसरे चरण को लागू किया था। इसके तहत हर क्रू मेंबर को हफ्ते में लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना जरूरी था। छुट्टियों (leave) को वीकली रेस्ट में जोड़ने की मनाही थी। लगातार नाइट ऑपरेशंस पर भी कई प्रतिबंध लगाए गए थे। यह नियम पायलटों की थकान को कम करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इंडिगो का तर्क है कि अचानक इतनी सख्ती ने उपलब्ध पायलटों की संख्या घटा दी और फ्लाइट ऑपरेशन बाधित होने लगे।

DGCA का ताजा फैसला में क्या बदल?

सरकार ने दबाव और अव्यवस्था देखते हुए इंडिगो सहित सभी एयरलाइंस को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी छूट दे दी है छुट्टी और वीकली रेस्ट फिर से जोड़े जा सकेंगे, इससे एक ही पायलट ज्यादा दिनों तक उपलब्ध रहेगा । नाइट ड्यूटी पर लगी पाबंदियां नरम हुईं हैं पायलट पहले की तरह रात में 6 उड़ानें तक कर सकेंगे। उड़ानों की रद्दीकरण की श्रृंखला टूटेगी, ऑपरेशन स्थिर होंगे और स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पायलटों की थकान एविएशन सेक्टर में कई हादसों का कारण रही है। इसलिए DGCA को अब सरप्राइज ऑडिट, रोस्टर की सख्त निगरानी करनी होगी ताकि सुरक्षा से समझौता न हो।

क्या फैसला तात्कालिक दबाव में लिया गया?

कई एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि नियम वापसी का फैसला तकनीकी से अधिक संकट प्रबंधन जैसा दिखता है। जहाँ DGCA का लक्ष्य क्रू की थकान कम करना था, वहीं इंडिगो इसका सबसे बड़ा प्रभावित पक्ष बन गया। बढ़ती शिकायतों, एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारों और व्यापक यात्रा अव्यवस्था को देखकर सरकार ने अस्थायी ढील देना ही बेहतर समझा।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।