indian-womens-cricket-team-meets-pm-modi-after-world-cup-win

Indian Women’s Cricket Team Meets PM: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, NAMO-1 जर्सी की भेंट...

By : Hema Gupta
Indian Women’s Cricket Team Meets PM: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, NAMO-1 जर्सी की भेंट...
Indian Women’s Cricket Team Meets PM: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद चारों तरफ भारतीय महिला क्रिकेटर्स सुर्खियों में बनी हुई हैं। चारों तरफ लोग उनकी सराहना कर रहें हैं और पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। Read More: IND vs AUS 4rth T20:ऑस्ट्रेलिया में भारत का पलड़ा भारी, हेड और कुलदीप स्क्वॉड से बाहर! PM मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और उनके जज्बे, जोश और जूनून की तारीफ भी की। टीम ने जिस तरह से खेला और लगातार हार मिलने से काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन उनके विश्वास और स्पिरिट ने जीत दिलाई और इस जीत ने हर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया होगा।

'अब हर बार ट्रॉफी के साथ मिलना चाहेंगी..' - हरमनप्रीत

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें 2017 की मुलाकात याद है, जब टीम ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से मिली थी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

उन्होंने मुस्कराते हुए कहा – “इस बार हम ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, और अब हम चाहेंगे कि हर बार ट्रॉफी लेकर ही उनसे मिलें।”

स्मृति मंधाना ने बताया PM मोदी को प्रेरणा स्रोत...

टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा – “PM ने सभी खिलाड़ियों को मोटिवेट किया। वे हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।” टीम के साथ इस खास मौके पर BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे।

प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर नजर आईं...

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुईं प्रतिका रावल भी इस मुलाकात में शामिल रहीं। वे व्हीलचेयर पर नजर आईं, और सभी खिलाड़ियों ने उनके जज्बे की तारीफ की।

साउथ अफ्रीका को हराकर भारत बना विश्व विजेता...

भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने इतिहास रच दिया।

PM मोदी को गिफ्ट की गई NAMO-1 जर्सी...

टीम की खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पेशल जर्सी गिफ्ट की, जिस पर सभी खिलाड़ियों के सिग्नेचर थे। इस जर्सी पर “NAMO-1” लिखा था, जो उनकी जीत और सम्मान का प्रतीक रहा।

शाम 4:40 बजे पहुंची थी टीम इंडिया...

भारतीय महिला टीम शाम 4:40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंची। एक दिन पहले दिल्ली पहुंचने पर ताज होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया था। इस मौके पर खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ ने पीएम से बातचीत कर देश के समर्थन के लिए आभार जताया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026