देश में बढ़ी भीषण गर्मी: कई राज्यों में 45°C पार, लू का अलर्ट जारी

india-heatwave-alert-temperature-hits-45c

देश में बढ़ी भीषण गर्मी: कई राज्यों में 45°C पार, लू का अलर्ट जारी

देश में बढ़ी भीषण गर्मी कई राज्यों में 45°c पार लू का अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। महाराष्ट्र के वर्धा और छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव  में तापमान 45°C तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कई शहरों में पारा 43°C से ऊपर दर्ज किया गया है, जो सामान्य से काफी अधिक है।

कई शहरों में 40°C से ऊपर तापमान

देश के सबसे गर्म शहरों में उत्तर प्रदेश का बांदा 44.6°C, तेलंगाना का आदिलाबाद 44.3°C और महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती 44.2°C दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश के रतलाम में भी तापमान 44°C के पार पहुंच गया।राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन तापमान 40°C से अधिक बना हुआ है।

 लू का अलर्ट, रात में भी राहत नहीं

IMD ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में दिन के साथ-साथ रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसे ‘गर्म रात’ की स्थिति कहा जाता है, जिसमें तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रहता है.ओडिशा के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि झारखंड के रांची में चिड़ियाघर के जानवरों को ठंडक देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान

जहां एक ओर देश के अधिकांश हिस्से गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम बदला हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

अगले दो दिनों का पूर्वानुमान

20 और 21 अप्रैल को झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी संभव है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

राज्य

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से स्कूल, वाहन और मकानों को नुकसान पहुँचा। सड़कें बाधित हुईं, पर यातायात बहाल कर दिया गया।

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

राज्य

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

BJP अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने जा रही है। इसमें 7 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे और उन्हें विचारधारा, नेतृत्व और विकास योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

देश-विदेश

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का मामला गहराता जा रहा है। लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की योजना सिया और उसके प्रेमी ने बनाई थी।

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।