ind-vs-usa-t20-wc-match-2026-result

Ind vs USA T20 WC 2026: भारत की धमाकेदार शुरुआत USA को 29 रनों से हराया, सिराज ने 3 विकेट झटके!

By : Hema Gupta
Ind vs USA T20 WC 2026: भारत की धमाकेदार शुरुआत USA को 29 रनों से हराया, सिराज ने 3 विकेट झटके!
Ind vs USA T20 WC 2026: T20 World Cup में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की। भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां USA ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने अमेरिका को 162 रनों का टारगेट दिया। पहले बल्लेबाजदी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। लेकिन फिर टीम के कैप्टन ने कमान संभाली और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन तक पहुंचाया साथ ही मैच में सूर्य कुमार यादव के T20 के 1000 रन पूरे कर लिए।

अमेरिका का टॉप ऑर्डर फेल

टारगेट का पीछा करने उतरी अमेरिका से एंड्रीज 6 रन, साईतेजा 2 रन, मोनक पटेल 0 रन, वहीं शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद धीरे - धीरे 8 विकेट गिर गए और टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बना सकी। वहीं भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले

सूर्या की फिफ्टी

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने बतौर कप्तान उन्होंने 8वां अर्धशतक लगाया। सूर्या ने कप्तान के तौर पर 1000 T-20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिफ्टी

अभिषेक जीरो पर आउट

ओपनर अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर आउट हो गए। वे जीरो रन बनाकर पवैलियन लौट गए। उन्हें अली खान ने कृष्णमूर्ति के हाथों कैच कराया। इसके बाद तिलक वर्मा मैदान में उतरे। ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 2 छक्के और 1 चौका शामिल है। रिंकू सिंह रन रेट सुधारने आए लेकिन 14 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या भी मात्र 5 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। भारत ने 7वीं विकेट उपकप्तान अक्षर पटेल की गंवाई। बापू 11 गंदों पर 14 रन ही बना सके। वहीं भारत में अक्षर पटेल के रूप में अपना 8वां विकेट गवां दिया।
ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट
ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट

पावरप्ले में 4 विकेट गंवाए

India vs USA: शिवम दूबे भी जीरो रन बनाकर पवैलियन लौट गए। भारत ने पावरप्ले में अभिषेक, ईशान, तिलक वर्मा और शिवम दुबे के विकेट गवाएं। अमेरिका के बॉलर वेन शल्कविक ने पावर प्ले के आखिरी ओवर में ईशान, तिलक, और शिवम दुबे को आउट किया।
भारत के टॉप बैटर नहीं चले
 

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026