भारत की शुरूआत खराब
इस मैच में भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान सूर्य कुमार भी कुछ खास नहीं कर पाए, और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा (17) और तिलक वर्मा (26) भी नहीं टिक पाए। वहीं टीम इंडिया की कमान संभालते हुए हार्दिक ने अर्दशतक ठोका। इस मुकाबले में पांडिया ने 4 छक्के और 6 चौके लगाए। वहीं T20 में हार्दिक के 100 छक्के पूरे हो गए।??????? ?? ???????? ?
1⃣0⃣0⃣ T20I sixes for Hardik Pandya ? Updates ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mZjJXhr5S9 — BCCI (@BCCI) December 9, 2025
तिलक के 1000 रन पूरे
तिलक वर्मा ने 10वें ओवर में एनरिक नॉर्त्या की बॉल पर 89 मीटर का छक्का मारा, और गेंद सीधी स्टेडियम के बाहर चली गई। इसी के साथ तिलक वर्मा ने T20 मैच में 1000 रन पूरे कर लिए है।अक्षर पटेल और तिलक के आउट होने के बाद सबकी नजर हार्दिक पांड्या पर टिकी है। पांड्या जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे है। Read More: Ind vs Sa 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी?????????? ???????? ?
1⃣0⃣0⃣0⃣ T20I runs and counting for the impressive Tilak Varma ? Updates ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/L4wr701GCV — BCCI (@BCCI) December 9, 2025
शुभमन और हार्दिक की वापसी
टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार और फिर वनडे में 2-1 से जीत के बाद दोनों टीमें आमने सामने हैं। पहला मैच कटक के मैदान पर खेला जा रहा है जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। भारत के सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। इसके अलावा शुभमन और हार्दिक पंड्या की भी वापसी हुई है। दोनों चोट की वजह से बाहर थे। भारतीय टीम इस फॉर्मेट में साल 2024 का T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुल 26 मुकाबलों को जीत चुकी है। इस दौरान भारत को सिर्फ 4 में हार मिली। वहीं भारत ने अब तक पिछले 3 सालों में एक भी सीरीज नहीं गंवाई। [caption id="attachment_121290" align="alignnone" width="553"]
शुभमन और हार्दिक[/caption]