Ind vs Pak T20 WC Controversy Update: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप मैच!

ind-vs-pak-t20-wc-controversy-update-news

Ind vs Pak T20 WC Controversy Update: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप मैच!

ind vs pak t20 wc controversy update भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा t20 वर्ल्ड कप मैच

Ind vs Pak T20 WC Controversy Update: T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब मैच होगा। पाकिस्तान ने अपना बायकॉट करने का फैसला बदल दिया है। तय शेड्यूल के अनुसार ही 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने 9 फरवरी को एक्स पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की।

पाकिस्तान सरकार ने x पर किया पोस्ट

पाकिस्तान सरकार ने X पर पोस्ट कर बताया गया कि- 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मुकाबला खेलने की सिफारिश भी की।'

पोस्ट में पाकिस्तान ने क्या लिखा?

'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीएस) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा पीसीबी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रतिनिधियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच हुई उच्च स्तरीय चर्चाओं के परिणामों के बारे में औपचारिक रूप से जानकारी दी गई है।'

पोस्ट में बताया कि-

'सरकार ने बांग्लादेश परिषद (बीसीबी) के अध्यक्ष श्री अमीन उल इस्लाम के बयान पर भी ध्यान दिया। हमारे मित्र राष्ट्र द्वारा व्यक्त की गई गहरी कृतज्ञता का हमने हार्दिक स्वागत किया है। पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आज शाम प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके से टेलीफोन पर बातचीत की। सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण बातचीत के दौरान, दोनों ने याद दिलाया कि पाकिस्तान और श्रीलंका हमेशा से, विशेषकर चुनौतीपूर्ण समय में, कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे वर्तमान गतिरोध को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए गंभीरता से विचार करें।'

मैच खेलने के दिए निर्देश

पोस्ट में आगे लिखा कि- 'बहुपक्षीय चर्चाओं के बाद मिले रिजल्ट और मित्र देशों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को ICC mens T20 विश्व कप में अपने निर्धारित मैच के लिए 15 फरवरी, 2026 को मैदान में उतरने के निर्देश देती है।'

'इसके अलावा, यह निर्णय क्रिकेट की भावना को संरक्षित करने और सभी प्रतिभागी देशों में इस वैश्विक खेल की निरंतरता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रधानमंत्री और पाकिस्तान की जनता "मेन इन ग्रीन" को अपनी शुभकामनाएं देती हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी टीम खेल भावना और राष्ट्रीय गौरव को मैदान में उतारेगी और वैश्विक गौरव के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी।'

PAK मीडिया का दावा

पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया है कि ICC ने पाकिस्तान की सारी शर्तें मान ली है। लेकिन इंडिया मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने पाकिस्तान की कोई शर्त नहीं मानी।

8 फरवरी को PCB और ICC के बीच बैठक

लाहौर में 8 फरवरी रविवार को PCB प्रमुख मोहसिन नकवी, ICCके डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के बीच बैठक हुई। यह बैठक 5 घंटे तक चली।

ICC की कोशिश 15 फरवरी का मैच हो

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का ग्रुप मैच मैच कोलंबो में होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच को बायकॉट करने की मांग की थी, इसके बाद से ICC कोशिश में लगा है कि, 15 फरवरी का मैच किसी भी हाल में कराया जाए।

सूत्रो के मुताबिक, इस बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर में ICC अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए तीन मांग रखी है। उनका कहना है कि अगर ICC चाहता है यह मैच हों तो उसकी तीन शर्ते माननी होगी।

Also Read-Ind vs USA T20 WC 2026: भारत की धमाकेदार शुरुआत USA को 29 रनों से हराया, सिराज ने 3 विकेट झटके! पाकिस्तान ने ICC के सामने रखी ये शर्तें

1.ICC के रेवेन्यू के हिस्सेदारी में वृद्धि। 2. भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली। 3. हाथ मिलाने के प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करें।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप मैच हुआ, इस दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं ICC रेवेन्यू मॉडल में पाकिस्तान चौथा सबसे बड़ा हिस्सेदार बोर्ड है। उसे टोटल कमाई का करीब 5.75 फीसदी हिस्सा मिलता है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के बोर्ड आते हैं।

पाकिस्तान ने मैच के बॉयकॉट का 1 फरवरी को किया था ऐलान

1 फरवरी रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर पोस्ट कर ऐलान किया था कि-T-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेगा। इस ऐलान के बाद ICC ने PCB से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। लेकिन इसके बाद PCB का तो कोई बयान नहीं आया लेकिन वहां के प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ ने साफ किया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।