IND vs NAM T20 WC 2026: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से दी करारी शिकस्त!

ind-vs-nam-t20-wc-2026-india-won-the-match

IND vs NAM T20 WC 2026: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से दी करारी शिकस्त!

ind vs nam t20 wc 2026 भारत ने नामीबिया को 93 रनों से दी करारी शिकस्त

IND vs NAM T20 WC 2026: भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेच खेला गया, जिसमें नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया टीम ने 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ भारतीय ने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर Group -A के पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई।

नामीबिया को मिली शर्मनाक हार

टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, जैन फ्रायलिंक ने 22 रन, जेरार्ड ने 18 रन बनाए, इसके बाद कोई बैटर 15 तक का स्कोर भी नहीं बना पाया और धीरे- धीरे पूरी टीम बिखर गई। टीम 18.2 ओवर में महज 116 रन ही बनाकर सिमट गई।

भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए।

 

ईशान का अर्धशतक

भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा की तबियत ठीक नहीं है इसलिए उनकी जगह ओपनिंग करने संजू सैमसन आए। ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन ने 8 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 22 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन बनाकर अर्धशतक लगाया, 6 चौके, 5 छक्के शामिल रहे। इनके अलावा तिलक वर्मा 25 रन और कप्तान सूर्य कुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हार्दिक की धुंआधार बल्लेबाजी

हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 4 छक्के 4 चौके लगाकर 52 रनों की पारी खेली। शिवम दूबे 23, रिंकू सिंह 1, अक्षर पटेल 0, वरुन चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने आखरी दो मैचों में सबसे ज्यादा विकेट खोए।

हार्दिक की धुंआधार बल्लेबाजी

नामीबिया की ओर से कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके। बेन शिकोंगो, JJ स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज को 1-1 विकेट मिला।

IND vs NAM Match: प्लेइंग-11

भारत

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कैप्टन), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया

लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कैप्टन), JJ स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।

 

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।