IND vs ENG Women's T20: अमनजोत की तूफानी पारी ने टीम इंडिया को 24 रनों से जिताय...

ind-vs-eng-womens-t20-amanjot-kaur-match-winning-knock-2-0-series-lead

IND vs ENG Women's T20: अमनजोत की तूफानी पारी ने टीम इंडिया को 24 रनों से जिताया! सीरीज में 2-0 से बढ़त...

ind vs eng womens t20 अमनजोत की तूफानी पारी ने टीम इंडिया को  24 रनों से जिताया सीरीज में 2-0 से बढ़त

Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट….

31 रन पर गिरे 3 विकेट, अमनजोत-जेमिमा की जोड़ी ने संभाली पारी...

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सिर्फ 31 रनों पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में अमनजोत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों में 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर पारी को संभाला। जेमिमा ने 41 गेंदों में शानदार 63 रन बनाए।

ऋचा घोष के साथ हुई साझेदारी, स्कोर पहुंचा 181 तक...

जेमिमा के आउट होने के बाद भी अमनजोत का जलवा जारी रहा। उन्होंने ऋचा घोष के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इस साझेदारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

अमनजोत ने खेली 63 रनों की पारी...

अमनजोत कौर जो कि आलराउंडर हैं, वो शानदार गेंदबाज के साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर है। उन्होंने 40 गेंदों में 63 रन बनाए जिसमें 9 शानदार चौके शामिल थे। सिर्फ बल्ले से ही नहीं, उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट का अहम विकेट चटकाया।

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं अमनजोत कौर...

इस मैच में अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमनजोत कौर को "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया। उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि टीम इंडिया के पास युवा प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और भविष्य में वह भारतीय महिला टीम की रीढ़ बन सकती हैं।

इंग्लैंड की कमजोर शुरुआत...

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने अपने दोनों ओपनर सिर्फ 2 रन पर ही खो दिए। इसके बाद कप्तान साइवर-ब्रंट भी सस्ते में पवेलियन लौट गईं। हालांकि टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस ने 70 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन ब्यूमोंट का 54 रन पर रनआउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

सोफी एक्लेस्टोन की कोशिश रही नाकाम...

एमी जोंस ने 32 और सोफी एक्लेस्टोन ने 35 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 157 रन ही बना सकी। भारत की ओर से श्री चरणी ने 2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट चटकाया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।