????? ??? ?????? ?? ??! ?#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/Kud789fXWU
— BCCI (@BCCI) July 30, 2025
ओवल मैदान में भारत का रिकॉर्ड...
लंदन के द ओवल स्टेडियम में भारत ने पहला टेस्ट मैच 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन उस मुकाबले में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। जीत पाने के लिए इंडिया को 35 साल लग गए, साल 1971 में टीम इंडिया ने अजीत वाडेकर की कप्तानी में दर्ज की, जब टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इसके बाद साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 157 रन से हराया था। आपको बता दे कि, भारतीय टीम ने अब तक द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट मैच खेलें हैं, जिनमें से 2 मैच में जीत मिली तो 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ खेले। भारत ने इस मैदान पर आखिरी टेस्ट 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था , जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल था। इस मैच में भारत को 209 रन से हार का सामना करना पड़ा।— BCCI (@BCCI) July 30, 2025
दोनों टीमों का हेड टू हेड...
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 140 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 53 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी तो वहीं टीम इंडिया ने 36 मैच अपने नाम किए, वहीं दोनों के बीच 51 टेस्ट मैच ड्रॉ रहें।
आपको बता दें, दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में 71 मैच खेले गए, जिसमें से 38 मैच में इंग्लैंड को जीत मिली तो 10 मैच में भारत ने जीत दर्ज की। वहीं दोनों के बीच 23 टेस्ट मैच ड्रॉ रहें।