IND vs ENG 1st ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज...

ind-vs-eng-3-match-odi-series-varun-chakravarthy-debut

IND vs ENG 1st ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज, वरुण चक्रवर्ती कर सकते है डेब्यू..

ind vs eng 1st odi series भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज वरुण चक्रवर्ती कर सकते है डेब्यू

IND vs ENG 1st ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज, यानी 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होगा, और खेल का पहला गेंदबाजी 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार वनडे में आमने-सामने होंगी। Read More: CM Dhami Review 38th National Games: सीएम धामी ने 38वें नेशनल गेम्स समापन समारोह का लिया जायजा... इससे पहले, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 4-1 से शानदार जीत हासिल की थी। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए यह सीरीज महत्वपूर्ण है। क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा को इसी सीरीज से अपनी टीम का प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करना होगा। पिछले साल भारत ने सिर्फ 3 वनडे मैच खेले थे, ऐसे में यह सीरीज टीम इंडिया के लिए खास महत्व रखती है।

IND vs ENG 1st ODI Series: वरुण चक्रवर्ती का वनडे डेब्यू..

इस सीरीज में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मंगलवार को उन्हें टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, और उन्हें नागपुर में खेलने का मौका मिल सकता है। वरुण ने टी-20 सीरीज में 14 विकेट लेकर "प्लेयर ऑफ द सीरीज" का अवार्ड भी जीता था। वहीं आखिरी वनडे के लिए टीम में चुने गए जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हो गए हैं। BCCI के वरुण को जोड़ने के बाद जारी टीम लिस्ट में बुमराह का नाम न होने से यह स्पष्ट होता है कि वह इस सीरीज में भाग नहीं लेंगे।

कोहली वनडे क्रिकेट में 14 हजार रन के करीब

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने के बेहद करीब हैं। उनके अभी 295 मैच में 13,906 रन हैं। अगर वे इस सीरीज में 94 रन और बनाते हैं, तो उनके नाम 14 हजार रन का ऐतिहासिक आंकड़ा दर्ज हो जाएगा। वे ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा 14 हजार प्लस रन बना चुके हैं। Virat Kohli

भारत का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 107 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है, जहां भारत ने 58 मैचों में इंग्लैंड को हराया, वहीं इंग्लैंड केवल 44 मैच ही जीत सकी है। यह भारत के शानदार वनडे रिकॉर्ड को दर्शाता है। Ind VS Ban series 2024: BCCI ने लिया बड़ा फैसला, भारत-बांग्लादेश की सीरीज का वेन्यू बदला

दोनों टीमों में खिलाड़ी शामिल

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी। इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जैकब बैथेल, ब्राइड कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।    

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।