एक बार फिर बांग्लादेश की लगी क्लास, भारत 1-0 से आगे

ind-vs-ban-1st-t20-live-score-highlights

एक बार फिर बांग्लादेश की लगी क्लास, भारत 1-0 से आगे

By:

Ranu

एक बार फिर बांग्लादेश की लगी क्लास भारत 1-0 से आगे

टेस्ट सीरीज के बाद अब बांग्लादेश को भारतीय जमीन पर बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। ग्वालियर में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया है। 3 मैच की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक विस्फोटक पारी खेली इसके अलावा मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने जहां अपने डेब्यू मैच में प्रभावित किया तो वहीं 3 साल बाद टीम में लौटे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी कहर बरपाया

नई-नई सी लग रही भारतीय टीम का अंदाज भी वैसा ही रहा, जिसने उसे वर्ल्ड कप जिताने में मदद की. आक्रामक क्रिकेट खेलने का वादा कर मैदान पर उतर रही कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम ने निराश नहीं किया और सिर्फ 11.5 ओवर में 129 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया.

मॉर्कल को मिला तोहफा

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बॉलिंग की और अपने गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल के जन्मदिन पर भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन का गिफ्ट दिया. बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह ने पारी की शुरुआत में अपने 2 ओवर में 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को परेशानी में डाल दिया था. फिर वो मौका आया, जो हर कोई देखना चाहता था. आईपीएल के पेस सनसनी मयंक यादव ने अपने करियर का पहला ओवर ही मेडन निकाला और फिर अगले ओवर में महमुदुल्लाह जैसे बड़े बल्लेबाज का विकेट हासिल कर लिया. वहीं 3 साल बाद टीम में लौटे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी में बांग्लादेशी बल्लेबाजों को ऐसा फंसाया कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 35 रन (नाबाद) जड़े, जिसके दम पर टीम 128 रन तक पहुंच पाई

बल्लेबाजों का जलवा

गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों की बारी थी और एकदम नई ओपनिंग जोड़ी ने आते ही तहलका मचा दिया. संजू सैमसन ने पहले ही ओवर में 2 बेहतरीन चौके जमाए, जबकि अगले ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा (16) ने छक्का जमा दिया. सिर्फ 2 ओवर में 25 रन की शुरुआत के साथ अभिषेक रन आउट हो गए लेकिन फिर कप्तान सूर्या ने हमला बोल दिया. सूर्या ने सिर्फ 14 गेंदों में 3 छक्के-2 चौके जमाते हुए 29 रन कूट दिए. दूसरी ओर से सैमसन (29 रन, 19 गेंद) भी तेजी से रन बटोर रहे थे. हालांकि वो भी अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए लेकिन इसके बाद आएग हार्दिक और युवा बल्लेबाज नीतीश (16 नाबाद) ने टीम को जीत तक पहुंचाया. इस दौरान हार्दिक को खास जल्दबाजी में दिखे और उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 5 चौके, 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन कूटते हुए टीम को 12वें ओवर में जीत दिला दी.

संबंधित सामग्री

मानसून में रातभर कूलर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, बारिश में कूलर इस्तेमाल करते समय रहें सावधान

लाइफ स्टाइल

मानसून में रातभर कूलर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, बारिश में कूलर इस्तेमाल करते समय रहें सावधान

मानसून के दौरान कूलर का उपयोग करते समय सफाई और उचित वेंटिलेशन की आवश्यकता बताई गई है, ताकि स्वास्थ्य समस्याएं न उत्पन्न हों।

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।