IND vs AFG U19 WC 2026: अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत ने 10वीं बार की फाइनल में एंट्री!

ind-vs-afg-u19-wc-2026-india-entey-final

IND vs AFG U19 WC 2026: अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत ने 10वीं बार की फाइनल में एंट्री!

ind vs afg u19 wc 2026 अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत ने 10वीं बार की फाइनल में एंट्री

IND vs AFG U19 WC 2026: U-19 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल राउंड में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ भारत ने लगातार 10वीं बार फाइनल में एंट्री कर ली है। यह मैच 4 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान टीम ने बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत ने 41.1 ओवर में टारगेट हासिल कर धमाकेदार जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान की शानदार बल्लेबाजी, फिर भी मिली हार

पहले बल्लेबाजी अफगानिस्तान टीम की ओर से शिनोजादा ने शतक लगाते हुए 93 गेंद में 110 रन बनाए, जिसमें 15 चौके शामिल रहें। उजैरुल्लाह नजाई ने 86 गेंद में 12 चौके, 2छक्के की मदद से 101रन बनाकर नाबाद रहें। दोनों प्लेयर के शानदार शतक की मदद से टीम ने 50 ओवर 310 रन का स्कोर खड़ा किया है। अफगानिस्तान की ओर से 2 शतक लगाए गए लेकिन फिर भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाएं।।

10वीं बार भारत की फाइनल में एंट्री

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद में 68 रन, वेदांत त्रिवेदी ने 5 रन, टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंद में 62 रन, विहान मल्होत्रा ने 47 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहें। आरोन जॉर्ज ने104 गेंद में 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके, 2 छक्के शामिल रहे। आरोन जॉर्ज को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज कर शानदार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की ओर से नूरस्तानी उमरजई ने 2 विकेट और वजीदुल्लाह जादरान ने 1विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन। अफगानिस्तान महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।