साउथ अफ्रीका की धमाकेदार बल्लेबाजी
टीम से लुआन- ड्रे प्रीटोरियस ने 98 गेंदो पर 123 रन बनाए, जिसमें 9 चौके, 6 छक्के शामिल रहे, रिवाल्डो मूनसामी ने 130 गेंद में 107 रन बनाए, जिसमें 13 चौके, 2 छक्के शामिल है। 37वें ओवर तक दोनों खिलाड़ी क्रीज पर जमे रहे, लेकिन फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों खिलाड़ियो को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, फिर डिलानो पोटगीटर आएं उन्होंने 30 रन बनाए, इसी के साथ टीम ने 50 ओवर में 325 रन बनाए।
वहीं भारतीय टीम से खलील, हर्षित और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके।
The SA A side have beaten India A in the 3rd and final match of the One-Day series by 73 runs
Pretorius 123(98) Moonsamy 107(130) Nqaba Peter 4/48 4-Day series: 1-1 1-Day series: 2-1 for India A pic.twitter.com/gJMb4TCc4I — Werner (@Werries_) November 19, 2025
भारतीय टीम की बल्लेबाजी
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद रियान पराग, तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ भी जल्द ही आउट हो गए। आखिरी में मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने 23- 23 रन बनाए और ईशान और आयुष ने अर्धशतक भी लगाया लेकिन टारगेट हासिल नहीं कर सके और पूरी टीम 49.1 ओवर में 252 रन बनाकर सिमट गई।