Junior Doctor Suicide Attempt: वाराणसी में BHU जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या करने की कोशिश!

ims-bhu-junior-doctor-suicide-attempt

Junior Doctor Suicide Attempt: वाराणसी में BHU जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या करने की कोशिश!

junior doctor suicide attempt वाराणसी में bhu जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या करने की कोशिश

Junior Doctor Suicide Attempt: वाराणसी के IMS BHU में जूनियर डॉक्टर डॉ. सत्या ने कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि, 25 वर्षीय डॉ. सत्या ने 13 मार्च की दोपहर करीब 100 यूनिट इंसुलिन इंजेक्ट कर लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

साथी डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत BHU की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि इंसुलिन की अधिक मात्रा लेने से उनकी किडनी पर असर पड़ा है।

बिहार की रहने वाली हैं डॉ. सत्या

डॉ. सत्या बिहार की रहने वाली हैं और IMS-BHU के सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह सामने घाट इलाके में ट्रॉमा सेंटर के पीछे किराए के मकान में रहती हैं।

सीनियर रेजिडेंट से विवाद और मानसिक तनाव

सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले डॉ. सत्या का किसी बात को लेकर एक सीनियर रेजिडेंट से विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थीं। डॉ. सत्या का इलाज जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

IMS BHU के निदेशक प्रोफेसर का बयान

IMS BHU के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने बताया-

'सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर सत्या के जान देने के प्रयास की जानकारी मिली है। उसे ICU में भर्ती किया गया है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। सत्या के होश में आने के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा।'

संबंधित सामग्री

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

खेल

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI भारतीय क्रिकेट को एकीकृत करने के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' का पद स्थापित कर सकता है, VVS लक्ष्मण को इस भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

फगवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस जिला प्रधान संगीता धीर AAP में शामिल

राज्य

फगवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस जिला प्रधान संगीता धीर AAP में शामिल

संगीता धीर ने कांग्रेस छोड़ AAP का दामन थामा, फगवाड़ा में राजनीतिक स्थिति में बदलाव की उम्मीद। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया स्वागत।