तोशाखा मामले में जेल से रिहा हुईं इमरान खान की बीबी

imran-wife-bushra-got-bail-in-toshakha-case

तोशाखा मामले में जेल से रिहा हुईं इमरान खान की बीबी

तोशाखा मामले में जेल से रिहा हुईं इमरान खान की बीबी

बुशरा पिछले नौ महीने से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद थीं

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखा से जुड़े एक मामले में जमानत मिल गई है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने बुशरा को 10 लाख रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया है। बुशरा पिछले नौ महीने से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद थीं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से रिहा कर दिया गया।

बुशरा की रिहाई के बाद बुशरा बानी गाला स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गईं। यहां वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनकी रिहाई की जानकारी पीटीआई ने ट्विटर पर पोस्ट की।

घर पर पीटीआई नेताओं से करेंगी मुलाकात 

इससे पहले 13 जुलाई को इमरान खान और बुशरा को ईदत यानी फर्जी शादी के मामले में बरी कर दिया गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद दोनों को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने जेल में ही गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान आज भी इसी जेल में बंद हैं।

इमरान खान 350 दिन से जेल में

इमरान खान तीन अलग-अलग मामलों में 350 दिनों से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद है। 5 अगस्त, 2023 को इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत ने उन्हें तोशाखा मामले में दोषी ठहराया।

इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद के जमान पार्क स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में उन्हें दो और मामलों में दोषी ठहराया गया था। हालांकि इन सभी मामलों में इमरान को बरी कर दिया गया है। 13 जुलाई को फर्जी निकाह मामले में बरी होने के बाद उसे तोशाखा से जुड़े एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था।

खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में नौ मई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद देश के कई अहम आर्मी बेस पर हमले हुए। दो दिन बाद उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।